जयप्रकाश एसोसिएट्स पर शुरू होगी दिवालिया प्रक्रिया, कंपनी को लगा झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated on 04-06-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: जयप्रकाश एसोसिएट्स को बड़ा झटका लगा है। आईसीआईसीआई बैंक की ओर से करीब 6 साल पहले दायर एक याचिका के बाद अदालत ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) को दिवालिया प्रक्रिया के लिए मंजूरी दे दी है। कर्ज संकट में फंसी जयप्रकाश एसोसिएट्स के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी है। जेपी ग्रुप (Jaypee Group) की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन, सीमेंट और हॉस्पिटेलिटी बिजनेस में काम करती है। कंपनी करीब 3 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने में विफल रही थी। इसके बाद बैंक ने ट्रिब्यूनल का रुख किया था। बता दें कि जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी जेएएल ने अपना कर्ज का बोझ कर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में अपने कई सीमेंट प्लांट्स को बेच दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.