होली पर इस हफ्ते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Updated on 06-03-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। इस सप्ताह होली और अन्य त्योहारों के चलते बैंक कई दिन बंद (Holi Bank Holidays 2023) रहने वाले हैं। ऐसे में आपका जरूरी काम अटक सकता है। वहीं बैंकों में छुट्टियों के बीच एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है। ऐसे में एटीएम से कैश भी पहले ही निकाल के रख लें। जिससे आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। आपको बता दें आने वाले आठ दिनों में छह दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें अलग-अलग राज्यों और जोन में बैंक सात मार्च से 9 मार्च तक लगातार तीन दिन होली (Holi Bank Holidays 2023) की वजह से बंद रहेंगे। आपको कैश की दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसके लिए पहले से ही इंतजाम कर लीजिए। पूरे मार्च माह में 12 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2023 के लिए बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है। विभिन्न त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर मार्च में कुल 12 छुट्टियां पड़ रही हैं। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुलते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है।

आठ राज्यों में 7 मार्च को बैंक बंद


अगले आठ दिनों में यानी पांच मार्च से 12 मार्च तक कुल छह दिन बैंक बंद रहेंगे। पांच मार्च को रविवार के चलते बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को होली के त्योहार पर बैंकों में अवकाश रहेगा। जबकि 11 मार्च को दूसरे शनिवार की छुट्टी और 12 मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। राज्य और स्थानीय छुट्टियों के आधार पर बैंक की छुट्टी अलग-अलग होती है। इस सप्ताह बैंक केवल छह मार्च और 10 मार्च को ही बैंक खुलेंगे। हालांकि बैंकों में ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। आरबीआई के बैंकिंग कैलेडर के मुताबिक, होलिका दहन के मौके पर कुछ राज्यों में 7 मार्च, 2023 (मंगलवार) को बैंक बंद रहेंगे। इसमें उत्तराखंड का देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, राजस्थान का जयपुर, जम्मू, यूपी का कानपुर और लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर शामिल है।

8 मार्च को अगरतला, अहमदाबाद, भोपाल, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक समेत कुछ शहरों में होली की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 9 मार्च को होली या ओसंग के दूसरे दिन बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं इसी बीच में ग्राहकों को मिलती रहेंगी। व्यक्ति बैंक से तत्काल मदद के मामले में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हफ्ते में दो दिन बंद रह सकते हैं बैंक


बैंक कर्मचारियों को भी हफ्ते में दो दिन छुट्टी मिल सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज के बीच हफ्ते में 5 दिन की वर्किंग को लेकर बातचीत चल रही है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के बाकी दिन के कामकाजी घंटों में 40 मिनट की बढ़ोतरी की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.