बैंकों पर बोझ होगा कम, काम करने में होगी आसानी, डिजिटल बैंकिंग के लिए आरबीआई की बड़ी पहल

Updated on 29-11-2025 01:18 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को कमर्शल बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंकों समेत अन्य वित्तीय संस्थाओं के लिए डिजिटल बैंकिंग से जुड़े 7 नए 'मास्टर 'डायरेक्शन' (निर्देश) जारी किए। यह कदम RBI की उस बड़ी मुहिम का हिस्सा है, जिसका मकसद नियमों को साफ और आसान बनाना है। इससे बैंकों और संस्थाओं पर फालतू कागजी कार्रवाई का बोझ कम होगा और काम करने में आसानी होगी।

रिजर्व बैंक ने कुल 244 मास्टर डायरेक्शन जारी किए हैं। इनमें पुराने बिखरे हुए निर्देशों को ही व्यवस्थित करके एक जगह लाया गया है। ये निर्देश 11 तरह की अलग-अलग संस्थाओं के लिए जारी किए गए हैं। इनमें से 7 नए मास्टर डायरेक्शन खास तौर पर डिजिटल बैंकिंग के लिए हैं, जो इन 7 संस्थाओं पर लागू होंगे। इनमें कमर्शल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक, लोकल एरिया बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। डिजिटल बैंकिंग के ये नए नियम 1 जनवरी, 2026 से लागू होंगे।

ठोस नीतियों की जरूरत

नियमों के मुताबिक, सभी बैंकों को डिजिटल बैंकिंग के लिए ठोस नीतियां बनानी होंगी। इसमें उन्हें कानूनी जरूरतों के साथ-साथ पैसों की उपलब्धता (लिक्विडिटी) और डिजिटल कामकाज में आने वाले जोखिमों का भी ध्यान रखना होगा। डिजिटल बैंकिंग का मतलब उन सेवाओं से है जो बैंक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ग्राहकों के किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए देते हैं, जहां काम का बड़ा हिस्सा मशीनों या ऑटोमेशन के जरिए होता है।

रिजर्व बैंक ने बताया कि पिछले करीब छह महीने से चल रही नियमों को समेटने की उसकी बड़ी कवायद पूरी हो गई है। इस अभियान के तहत 5,673 ऐसे पुराने सर्कुलर्स को रद्द कर दिया गया है, जो अब बेकार हो चुके थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.