20, 21, 22 और 23 सितंबर को लगातार 4 दिन बैंकों में छुट्टी, लेन-देन के ये विकल्प रहेंगे मौजूद

Updated on 20-09-2024 12:32 PM

नई दिल्ली । सितंबर माह से त्योहारों की शुरुआत हो गई है। त्योहारों का असर बैंकों की छुट्टियों पर भी पड़ता है। इस महीने की शुरुआत से पहले ही आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी थी।


आरबीआई के मुताबिक, सितंबर माह में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ताजा खबर है कि 20 सितंबर, शुक्रवार से बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इससे पहले पिछले हफ्ते बैंक लगातार तीन दिन बंद रहे थे।


लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 20 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर विभिन्न राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 21 सितंबर (शनिवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के उपलक्ष्य में केरल में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर (रविवार): संडे होने के कारण देश के सभी सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  • 23 सितंबर (सोमवार): महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन के अवसर पर JK में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन चालू रहेगा कामकाज, एटीएम भी काम करेंगे


छुट्टियों के दौरान ग्राहकों को परेशानी ना हो, इसके लिए बैंकों की पूरी तैयारी कर ली है। एटीएम को अपडेट किया गया है, ताकि लोग निकासी कर सकें। इसके अलावा नेट बैंकिंग से लेन-देन जारी रहेगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार, उनके एप का इस्तेमाल करके भी ग्राहक भुगतान कर सकते हैं।


पिछले हफ्ते तीन दिन बंद रहे थे बैंक


बता दें, पिछले हफ्ते भी बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टियां आई थीं। 14, 15 और 16 सितंबर को बैंक बंद थे। 14 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में अवकाश था। अगले दिन यानी 15 सितंबर को रविवार की छुट्टी थी। सोमवार को ईद-ए-मिलाद का पर्व पर सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.