छात्रा से मिलने पर पाबंदी लगाई तो प्राचार्य की युवक ने हथौड़ा मारकर कर दी हत्या

Updated on 16-12-2022 06:23 PM

छात्रा से मिलने-जुलने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने प्राचार्य की हत्या कर दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिंकरोड देवेंदर गली निवासी प्रदीप श्रीवास्व उर्फ दीपक (52) का मकान है। वे यहां पत्नी अनिता के साथ रहते थे। वर्तमान में पचपेड़ी के सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं। गुरुवार की रात को घर से बाहर गए थे। करीब 11 बजे दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी बाहर निकली। पोर्च पर प्राचार्य जमीन पर पड़े हुए थे और सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था। करीब ही गमला भी पड़ा हुआ था। महिला ने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया।

पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्राचार्य को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी कॉलोनी में ही घूम रहा था। टीआई मनोज पटेल ने रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम उपेंद्र कौशिक पिता विश्राम प्रसाद कौशिक (24) बताया। वह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला का रहने वाला है। उसने प्राचार्य की हत्या करना कबूल लिया।

दरवाजे के पास ताक में खड़ा था, आते ही किया वार
शहर से बाहर की एक युवती शहर में पढ़ती है। प्राचार्य उसके लोकल गार्जियन थे। आरोपी युवक छात्रा से मिलता-जुलता था। यह प्राचार्य को पसंद नहीं था। वह उनकी हत्या का प्लान बनाया। युवक उनके घर पहुंचा और बाहर इंतजार करने लगा। रात करीब 10 बजे प्राचार्य बाहर से घर आए तो पहले से घात लगाए युवक ने उनके सिर पर हथौड़ा से वार किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.