बप्पी लहिरी ने 38 साल पहले बनाया था ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं टूटा! गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम
Updated on
27-11-2024 05:32 PM
भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी सिंगर रहे बप्पी लहिरी की 27 नवंबर को 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देश के 'गोल्ड मैन' कहे जाने वाले बप्पी लहिरी का साल 2022 में निधन हो गया था। अपने चार दशक से भी लंबे करियर में बप्पी दा ने 500 से ज्यादा फिल्मों में 5 हजार से अधिक गाने कंपोज किए थे। वहीं, साल 1986 में उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया था, जिसके कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इसके अलावा उनके नाम दो और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। नवभारत टाइम्स डॉट कॉम की WoW Wednesday सीरीज में इसी बारे में बता रहे हैं।
Bappi Lahiri ने अपने करियर में हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, गुजराती और पंजाबी से लेकर उड़िया और यहां तक कि भोजपुरी, असमी भाषा में भी गाने कंपोज किए थे। वह रिश्ते में किशोर कुमार के भांजे लगते थे। मात्र 3 साल की उम्र से ही बप्पी लहिरी ने तबला बजाना शुरू कर दिया था।
एक्टर भी रहे बप्पी दा, इन फिल्मों में की एक्टिंग
बप्पी लहिरी बंगाली ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। उनके माता-पिता मशहूर बंगाली सिंगर और म्यूजिशियन थे। बप्पी लहिरी म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ही नहीं रहे, बल्कि वह एक्टर भी थे। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बप्पी लहिरी ने 'बढ़ती का नाम दाढ़ी', 'मैं और मिसेज खन्ना', 'इट्स रॉकिंग: दर्द-ए-डिस्को' और 'मसाबा मसाबा सीजन 2' में काम किया था।
बप्पी दा का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
बप्पी लहिरी ने अपने करियर में एक रिकॉर्ड भी बनाया, जो उन्हें गिनीज बुक तक भी ले गया। यह साल 1986 की बात है। तब बप्पी लहिरी ने करीब 33 फिल्मों में 180 गाने रिकॉर्ड किए थे। ऐसा नायाब रिकॉर्ड तब तक किसी भी म्यूजिशियन ने नहीं बनाया था। यह संभव भी नहीं था कि इतने कम समय में 33 फिल्मों में कोई 180 गाने रिकॉर्ड कर पाए। लेकिन बप्पी लहिरी ने यह कर दिखाया। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
बप्पी दा के गाने 'जिमी जिमी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बप्पी लहिरी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनका सुपरहिट गाना 'जिमी जिमी' को 45 विदेशी भाषाओं में डब किया गया। इतनी सारी विदेशी भाषाओ में डब किया जाने वाला यह एकमात्र हिंदी गाना है। इस गाने को चीन में लोगों ने कोविड के खिलाफ प्रदर्शन के लिए अपना एंथम भी बना लिया था। यही नहीं, यह गाना पॉप स्टार माइकल जैक्सन का फेवरेट था।
भारतीय सिनेमा में डिस्को बीट लाने वाले
'द वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के मुताबिक, बप्पी लहिरी ही वह पहले इंसान रहे, जो भारतीय सिनेमा में डिस्को बीट लेकर आए।
राज कुमार और बप्पी दा का वो किस्सा
बप्पी लहिरी की जिंदगी में कई किस्से भी मशहूर रहे, जिनके बारे में अकसर चर्चा होती है। ऐसा ही एक किस्सा एक्टर राज कुमार से जुड़ा हुआ है, जो सायरा बानो ने भी 'ईटाइम्स' को बताया था। बप्पी दा जब एक बार दिल्ली जा रहे थे, तो फ्लाइट में एक्टर राज कुमार से टकरा गए। राज कुमार जाकर बप्पी दा की बराबर वाली सीट पर बैठ गए और उनसे बातें करने लगे।
बप्पी दा से टकराए राज कुमार, पूछा- मंगलसूत्र कहां है?
राज कुमार ने बप्पी लहिरी से सोने को लेकर उनके प्यार के बारे में पूछा। बप्पी दा, राज कुमार को बताने लगे कि उन्हें क्यों सोने से प्यार है और क्यों इतना सारा सोना पहनकर चलते हैं। तभी राज कुमार ने बप्पी दा को टोका और पूछा, 'मैं सारी बात समझ रहा हूं। लेकिन आपका मंगलसूत्र कहां है?' इतना सुनकर बप्पी लहिरी भी ठहाके लगाकर हंस पड़े थे। बप्पी लहिरी का 15 फरवरी 2022 को निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…