रेलमार्ग से जुड़ी छाल खदान, 34 सौ टन कोयला के पहली खेप रवाना
Updated on
20-05-2023 10:00 PM
रायगढ़ । छाल साइडिंग से शुक्रवार को पहली रेक रवाना की गई। कोल माइंस का विस्तार कर 6.5 मिलियन टन उत्पादन किया है। इसे रेल लाइन से भी अब परिवहन किया जाएगा। 3400 टन कोयले का परिवहन करने वाली रेक को कोल सचिव अमृत लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाई। वे बिलासपुर से खरसिया होते हुए रेल मार्ग से छाल साइडिंग तक पहुंचे थे।
यहां कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और एसपी सदानंद कुमार ने उनका स्वागत किया। छाल ओपन कास्ट माइंस से 10 दिन पहले साइडिंग मे कोयला डंप किया जा रहा था। शुक्रवार को डीबी पावर के लिए 58 डिब्बे की पहली रेक रवाना हुई। 3360 टन कोयला ट्रांसपोर्ट किया गया, कार्यक्रम में प्रेम सागर मिश्रा सीएमडी बिलासपुर, जी श्रीनिवास डायरेक्टर फाइनेंस, एसके पाल डायरेक्टर ऑपरेशन, देवशीष आचार्य डायरेक्टर पर्सनल, एसएन केपरी डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग हेमंत शरद पाण्डेय जीएम, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसपी सदानंद कुमार रायगढ़ क्षेत्र व छाल उपक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थिति रहे।
कोल सचिव मीणा ने औपचारिक उद्बोधन में कहा, पीएम गति शक्ति योजन व मल्टी मॉडल के तहत ऐसी खदानें, जहां उत्पादन दो मिलियन टन से ज्यादा है, उन खदानों में सड़क पर दबाव कम करने के लिए रेल मार्ग से कोल परिवहन किया जाएगा। खदान से साइलो के जरिए सीधे साइडिंग तक कोयला आएगा।
कोरबा रायगढ़ व बाकी जिलों मैं बड़े पैमाने पर जो कोयला डिपॉजिट है देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए इसका बहुमूल्य योगदान है। वर्तमान में कोयले का ट्रांसपोर्टेशन होता था, वह खरसिया के माध्यम से मुख्य हावड़ा मुंबई रेल लाइन के माध्यम से होता है।
वर्ष 2016 में भारत सरकार ने यह स्पेशल कोल कॉरिडोर की परिकल्पना की थी, जिसमें खरसिया से छाल होते हुए धरमजयगढ़ का जो फेस वन 70 किलोमीटर लगभग बनकर तैयार है। रेक मूवमेंट शुरू हो गया है। इसका फेस टू गेवरा दीपका कुसमुंडा साइडिंग पेंड्रा से कनेक्टिविटी देगा, जो 130 किलोमीटर का है। दिसंबर 2024 तक गेवरा पेंड्रा रेल लाइन चालू हो जाएगी।
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …