बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में रैगिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 6 छात्र निलंबित; छह महीने तक क्लास और हॉस्टल में एंट्री बैन

Updated on 24-02-2026 12:34 PM

भोपाल: राजधानी के बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में रैगिंग के गंभीर मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए छह सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया है। सभी निलंबित छात्रों पर छह महीने तक क्लास और हॉस्टल परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निलंबित छात्र इस अवधि में क्लास या हॉस्टल परिसर में दिखाई देते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद एंटी-रैगिंग कमेटी की टीम जांच के लिए विश्वविद्यालय परिसर पहुंची थी। जांच के दौरान कमेटी को हॉस्टल परिसर में गांजे की गंध भी मिली, जिस पर कमेटी ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई

इन छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई

जांच के बाद जिन छात्रों को निलंबित किया गया है, उनमें ऋषि मिश्रा, आशीष शुक्ला, अहमद खान, कार्तिक कुशवाहा और हर्ष चतुर्वेदी शामिल हैं। सभी छात्र सीनियर बताए जा रहे हैं।

छात्रा ने लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, जवाहर हॉस्टल में रहने वाली प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने एंटी-रैगिंग पोर्टल पर सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया।प्रशासन का कहना है कि कैंपस में रैगिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.