बार्टमैन ने WC में पहली बॉल पर विकेट लिया:नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में सिक्स लगाने वाले पहले बैटर मैथ्यूज

Updated on 04-06-2024 12:55 PM

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका टीम को इस टारगेट को हासिल करने में 16.2 ओवर लग गए। टीम ने 4 विकेट भी गंवाए।

न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम के पहले इंटरनेशनल मुकाबले में कई मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखनें को मिले। ओटनील बार्टमैन ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बॉल पर विकेट लिया। श्रीलंका की पारी के 13वें ओवर में मैच का पहला सिक्स लगा।

1. ओटनील बार्टमैन ने वर्ल्ड कप की पहली बॉल पर विकेट लिया
साउथ अफ्रीका के लिए पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे बार्टमैन ने अपने पहले ओवर की पहली बॉल पर विकेट लिया। बार्टमैन अपना मात्र दूसरा इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे थे। उन्होंने 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे पथुम निसांका को आउट किया।

बार्टमैन ने श्रीलंका के पारी के चौथे ओवर की पहली बॉल फुलर लेंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर डाली। निसांका ने कवर के ऊपर से खेलने का प्रयास किया। गेंद बाहरी किनारा लेकर सीधे थर्डमैन में खड़े क्लासन के हाथों में गई। वर्ल्ड कप में बार्टमैन को पहली गेंद पर ही विकेट मिला।

2. केशव महाराज ने दो बॉल पर दो विकेट लिया
केशव महाराज ने 9वें ओवर की दूसरी और तीसरी बॉल पर दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहले कप्तान हसरंगा को शून्य के स्कोर पर आउट किया। डी कॉक ने हसरंगा को स्टंपिंग किया। इसके बाद बैटिंग करने आए सदीरा समरविक्रमा को शून्य के स्कोर पर उन्होंने क्लीन बोल्ड कर दिया। इस समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 32 रन पर 4 विकेट था।

3. 13वें ओवर में मैच का पहला सिक्स लगा
श्रीलंका के पारी के 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर एंजेलो मैथ्यूज ने इस मैच का पहला सिक्स लगाया। यह सिक्स ऐतिहासिक सिक्स था क्योंकि नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में ये लगने वाला पहला अधिकृत सिक्स था। केशव महाराज ने मैथ्यूज को फुलर लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। एंजेलो गेंद की लाइन तक पहुंचे और सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर सिक्स लगा दिया।

इससे पहले भारत-बांग्लादेश मैच में छक्के लगे, लेकिन वह वॉर्मअप मैच था।

4. एनरिक नॉर्त्या की मदद से यानसन ने शानदार रनआउट किया
पारी के आखिरी ओवर में श्रीलंका की पारी का अंत हुआ। यानसन की बॉल पर तीक्षणा ने सामने की तरफ शॉट खेला। बल्लेबाजों एक रन पूरा करके दूसरे रन के लिए भागे, एनरिक नॉर्त्या ने शानदार थ्रो किया, जिससे यानसन ने नुवान तुषारा को शून्य के स्कोर पर रनआउट कर दिया। श्रीलंका की पारी 77 रन पर सिमट गई। ये टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका का लाेएस्ट स्कोर है।

5. कुसल मेंडिस ने ट्रिस्टन स्टब्स को जीवनदान दिया
साउथ अफ्रीका की पारी के 5वें ओवर में कीपर कुसल मेंडिस ने ट्रिस्टन स्टब्स को जीवनदान दिया। ट्रिस्टन ने शनाका की बाहर टर्न लेती बॉल पर शॉट खेला। बॉल ने ट्रिस्टन के बैट का बाहरी किनारा लेते हुए कीपर के हाथों में पहुंचीं, जहां खड़े कुसल मेंडिस ने आसान- सा मौका गंवा दिया।

ओवर की दूसरी बॉल पर शनाका ने कप्तान एडेन मार्करम को 12 रन के स्कोर पर कैच आउट कराया था। इसकी अगली ही बॉल पर बैटिंग करने आए ट्रिस्टन स्टब्स के खिलाफ श्रीलंका ने DRS लिया, जो स्टब्स के पक्ष में गया।

6. पथिराना की यॉर्कर से क्रीज पर गिरे क्लासन
​​​​​​​
12वें ओवर की चौथी बॉल पर क्लासन घुटनों के बल गिर पड़े। पथिराना ने 152 KM/H की रफ्तार से यॉर्कर बॉल डाली, जिसे क्लासन संभाल नहीं पाए और पिच पर ही गिर पड़े। यॉर्कर इतनी खतरनाक थी कि क्लासन को बल्ले की निचली भाग से उसे लेग साइड पर खेलना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.