महिला महाविद्यालय में हुआ बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन

Updated on 06-02-2025 12:27 PM

भिलाई । भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग  में बीएड की छात्राओं द्वारा बसंत पंचमी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन के मार्गदर्शन एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मोहना सुशांत पंडित के समन्वयन से कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। पूजा के पश्चात् प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय कुमार गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक के सदस्य भी पूजा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिकाओं डा हेमलता सिदार, डॉ भावना चौहान, नाजनीन बेग, आशा आर्य, सत्यम मिश्रा एवं शकीबा का सहयोग रहा। बीएड के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं निमिषा संगेवार, लालिमा रेड्डी, अभिलाषा, सुमन, सोनिका जोशी, पूजा, लक्ष्मी, बबीता, नीलेश्वरी, तरनजीत, प्रीति भास्कर, विनीता, मेघा ठाकुर आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.