इंग्लैंड के जी का जंजाल बना बाजबॉल, इन चार वजहों से फिर नहीं खेल पाएंगा WTC का फाइनल!

Updated on 27-07-2023 02:19 PM
इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेल रही है। 5 मैचों की सीरीज में 4 मुकाबलों के बाद इंग्लिश टीम 2-1 से पीछे चल रही है। पिछले साल मई में ब्रेंडन मैकुलम इंग्लिश टेस्ट टीम के हेड कोच बने थे। उनके आने के बाद इंग्लिश टीम ने अपने खेलने का तरीका ही बदल दिया। उनके खेलने के तरीके को बाजबॉल कहा जाता है। हालांकि इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों है।

जीत की सनक

इंग्लैंड की टीम में ब्रेंडन मैकुलम के हेड कोच बनने के बाद जीत की सनक आ गई है। टीम हार की परवाह किए बिना जीतने की कोशिश करती है। यह दांव एशेज सीरीज के पहले ही मैच में उलटा पड़ा। पहले भी ऐसा हो चुका है। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में एक हार से सब कुछ बदल सकता है। कई बार ड्रॉ खेलने में भी समझदारी होती है। इससे कम से कम पॉइंट तो मिल ही जाता है।

खराब रणनीति

इंग्लैंड एक ही रणनीति से बैटिंग करने की कोशिश कर रही है। यह है पहली गेंद से अटैक। उनके बल्लेबाज आते ही मारना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्रिकेट परिस्थिति का खेल है। अगर उसके खिलाफ गए तो पूरा खेल पलट जाएगा। ऐसा नहीं सोचना इंग्लैंड को भारी पड़ सकता है।

​भारत लगा देगा लंका​

इंग्लैंड को अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करना है। वहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी। 10 साल से कोई भी टीम भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। पिछले दौरे पर इंग्लैंड ने एक मैच जीता था लेकिन उसके बाद वह कहीं टिके भी नहीं थे। इस बार ऐसा हुआ तो टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी।

घर में हार चुके दो टेस्ट

इंग्लैंड की टीम अपने घर में दो टेस्ट मैच हार चुकी है। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह पक्की करने के लिए घर में जीतना सबसे जरूरी है। इंग्लैंड को भारत के अलावा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का भी दौरा करना है। न्यूजीलैंड को भी उसके घर में हराना आसान नहीं होता।

दूसरी टीमों के मुकाबले ज्यादा आसान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दो ही टीम पहुंचती है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के घर में आकर दो मैच जीत लिए हैं। उसे घर में भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से खेलना है। भारत की सीरीज छोड़कर बाकी उसके लिए आसान होने वाली है। भारत के घरेलू सीरीज में आसान हैं। साउथ अफ्रीका को फाइनल में जाने का सबसे बड़ा दावेदार है। उसे तो घर में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका से खेलना है। बाहर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से टक्कर होगी। इसकी वजह से इंग्लैंड की परेशानी और बढ़ने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.