बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Updated on 27-03-2025 02:29 PM

कोरबा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव के नेतृत्व में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिला को 25670 का लक्ष्य मिला था जिसके कोरबा विकासखंड को 4000 करतला को 5000 कटपोरा 4000 पाली 6000 एवं पौडी उपरोड़ा को 6670 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके अंतर्गत 25623 पंजीकृत हुए और सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में कुल 23788 शिक्षार्थी सफल हुये।

शिक्षार्थियों के सुविधानुसार कोरबा में 228, करतला में 196, कटघोरा 239, पाली में 239 एवं पोडी उपरोडा में 437 कुल 1339 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। आकलन परीक्षा अंतर्गत प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक, केन्द्राध्यक्ष एवं कार्यरत शिक्षक, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य किए। इस परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विकासखंडो के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के द्वारा समस्त व्याख्याताओं को निरीक्षण हेतु अलग-अलग विकासखंड आबंटित किया गया था। प्रचार प्रसार एवं लोगो को जागरूक करने हेतु डाइट के छात्राध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण देते हुए शिक्षा के महत्व को बताया गया। कोटवार द्वारा गांवों में मुनादी भी कराई गई थी। साथ ही सकारात्मक वातावरण निर्माण हेतु पंच, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन लोगों का सहयोग भी लिया गया था। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा में शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया कुल शिक्षार्थियों की आयु 80 से अधिक थी कुछ केंद्रों में शिक्षार्थियों का रंगोली बनाकर स्वागत किया गया ।

स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में दस अंक बोनस अंक प्रदान किये जाने हेतु प्राचार्यों से विधिवत सूची मंगाकर राज्य कार्यालय आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रेषित की जाएगी। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सचिव, विकासखंड सदस्य सचिव, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों एवं संकुल स्त्रोत समन्वयकों एवं शिक्षकों के प्रयास से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.