राजनांदगांव जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

Updated on 09-12-2025 12:22 PM

राजनांदगांव, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर जिले में रविवार 7 दिसम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान संपन्न हुआ। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षार्थी सुविधानुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। परीक्षा में पूर्व में पढऩा-लिखना अभियान अंतर्गत प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जो मोहल्ला साक्षरता केन्द्र में पढ़ाई किए हो, जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में शाामिल होना चाहते हो, वह शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षार्थियों में उत्साह रहा। शिक्षार्थियों ने अपने काम जल्दी से निपटाकर केन्द्र में आकर परीक्षा दिलाई। डोंगरगांव विकासखंड के आसरा परीक्षा केन्द्र में 82 वर्षीय बुजुर्ग  भुवन साहू ने अपने 55 वर्षीय पुत्र  गोपाल साहू के साथ परीक्षा दिलाई। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के परीक्षा केंद्र पूर्व माध्यमिक शाला धीरी में 75 वर्षीय  मक्खन निषाद ने अपनी पत्नी श्रीमती सुमित्रा निषाद के साथ परीक्षा दिलाई। राजनांदगांव विकासखंड के 62, डोंगरगढ़ विकासखंड के 143, डोंगरगांव विकासखंड के 43, छुरिया विकासखंड के 43 कुल 478 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का केन्द्र तक लाने में अपना सहयोग दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.