सीईओ ने ग्राम पंचायत सुन्दरा, अचानकपुर भाठापारा व सोमनी में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Updated on 11-09-2025 01:24 PM

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने विकासखण्ड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सुन्दरा, अचानकपुर भाठापारा एवं सोमनी में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवासों को तत्काल प्रारंभ करने एवं निर्माणाधीन आवासों को 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

ग्राम पंचायत सोमनी में महतारी सदन का जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देशित किया। उन्होंने महतारी सदन के पास गंदगी पाए जाने पर ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणजनों को स्वच्छता हेतु समझाइश दिया। अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में राशि वसूली हेतु समझाइश दी गयी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सुन्दरा में ढलाई शेष वाले आवास हितग्राहियों को माह 30 सितम्बर तक आवास पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। 

मिनी स्टेडियम स्टेडियम निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। ग्राम पंचायत अचानकपुर भाठापारा में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन आवासों को माह के अंत तक पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। इस दौरान उप संचालक पंचायत देवेन्द्र कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत राजनांदगांव मनीष साहू, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.