बस्तर ओलंपिक से बस्तर की दशा और दिशा दोनों बदली है, विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनायेगी : उप मुख्यमंत्री साव

Updated on 23-09-2025 12:43 PM

दंतेवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आज मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर के प्रांगण मेंढ़क डोबरा मैदान में प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री चैतराम अटामी, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समेत खेल एवं कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, खेल एवं कल्याण विभाग के संचालक तनुजा सलाम, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, डीएफओ श्री सागर जाधव द्वारा बस्तर ओलंपिक 2025 का पंजीयन का बटन क्लिक कर शुभारंभ किया गया।

बस्तर ओलंपिक 2025 हेतु पंजीयन के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज रिमझिम वर्षा की सुहानी फुहारों के बीच बस्तर ओलंपिक-2025 के पंजीयन की शुरुआत हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल शिक्षा एवं प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 62 हजार पंजीयन हुए थे, वहीं इस वर्ष का लक्ष्य 2 लाख से अधिक पंजीयन का रखा गया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा की थी। इस आयोजन को पूरे देश में लोकप्रिय बनाना है, और इस बार किसी भी छात्र या व्यक्ति को इसमें भागीदारी से वंचित नहीं रहना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आगे कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों में कमी की घोषणा की गई है, जो आज से लागू हो रही है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलेगा। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि बाढ़ से कई स्थानों पर क्षति हुई है। मुख्यमंत्री स्वयं दंतेवाड़ा आकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं और जिनका नुकसान हुआ है उन्हें राहत सामग्री एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की दशा और दिशा में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आने वाले समय में बस्तर विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाएगा। यहाँ की प्रतिभाएं ओलंपिक खेलों में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगी और विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करेंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शहर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम में वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया जा रहा है। बस्तर अनेक मामलों में समृद्ध है, चाहे वह खेल हो, संस्कृति हो या अन्य कोई क्षेत्र, बस्तर ने हमेशा अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस समय बस्तर दशहरा का पर्व भी चल रहा है, जो लगातार 70 दिनों तक चलता है। यह पर्व अपनी अनूठी परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण विशेष महत्व रखता है, जिन्हें हमारे पूर्वज आदि काल से निभाते आ रहे हैं। वन मंत्री श्री कश्यप ने स्मरण दिलाया कि पिछले वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का सफल आयोजन 6 विधाओं में किया गया था। उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस आयोजन से इन प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बस्तर ओलंपिक में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाएं और भाग लें। बस्तर ओलंपिक केवल खेल नहीं है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच है। बस्तर के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक के माध्यम से सरकार स्थानीय लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.