प्रैक्टिस में चोटिल हुआ धाकड़ बल्लेबाज, फाइनल से पहले भारत के लिए नई मुसीबत!

Updated on 05-06-2023 08:26 PM
नई दिल्ली:वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल का रोमांच इस वक्त चरम पर है। हर कोई इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डब्ल्यूटीसी के फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम एक दूसरे का सामना करेंगी। 7 जून को इस महा मुकाबले का आयोजन लंदन के ओवल मैदान में होगा। वहीं रोहित सेना ने रविवार को ओवल में अपना पहला प्रैक्टिस सेशन किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी खूब बैटिंग की। हालांकि वह अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।
ईशान किशन फाइनल से पहले हुए चोटिल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ओवल में चल रहे पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। किशन के हाथ पर आकर सीधा गेंद लगी थी। वह कुछ देर के लिए दर्द में भी थे। ऐसा लग रहा था कि किशन चोटिल होकर बाहर हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद ईशान किशन दाहिने हाथ में पट्टी बांधकर खेलते हुए नजर आए थे।

किशन और भरत में से किसको मिलेगा मौका?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए भारतीय टीम ने केएस भरत और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर चुने हैं। दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त हैं। दोनों में से कौन खेलेगा यह कहना मुश्किल है। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों की अपनी-अपनी क्वालिटी है। ऐसे में कोई दिग्गज किशन का साथ दे रहा है तो भरत का। लेकिन ज्यादा चांस खेलने के भरत के हैं। उन्होंने साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी विकेटकीपिंग की थी।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, इशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव रिजर्व : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.