बल्लेबाज उड़ाएंगे होश या होगा उनका शिकार, जानें कैसा खेलेगी कोलकाता का पिच?

Updated on 06-04-2023 08:12 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अक्सर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच पुरानी राइवलरी है। केकेआर और आरसीबी के मैच में माहौल गरम रहता है। फैंस के बीच में जबरदस्त टेंशन होती है। ऐसे में अब आईपीएल 2023 में भी यह महामुकाबला होने जा रहा है। कोलकाता और बैंगलोर 6 अप्रैल गुरुवार को ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान में एक दूसरे से भिड़ेंगे। जहां कोलकाता घर पर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। तो वहीं आरसीबी अपना विजयरथ आगे बढ़ाना चाहेगी। इस बात में कोई दोहराय नहीं कि यह मैच काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि केकेआर और आरसीबी के बड़े मुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट:
ईडन गार्डंस की पिच टी20 के मुकाबले में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। गेंदबाजों के लिए ईडन गार्डन्स की पिच इतनी अनुकूल नहीं होती। यहां पहली इनिंग्स का औसत स्कोर 174 रन रहा है। ऐसे में दोनों टीमों में धाकड़ बल्लेबाज होने की वजह से एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।
वेदर रिपोर्ट

कोलकाता के अगर मौसम की बात करें तो गुरुवार को कोलकाता में थोड़ी गर्मी हो सकती है। मैच वाले दिन कोलकाता का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री। इसी के साथ 38 प्रतिशत ह्यूमिडिटी होगी। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात का भी संभावना है। 6 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने के आसार काफी कम हैं। इसका मतलब मैच बिना किसी रुकावट के खेला जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.