बल्लेबाजों की होगी चांदी या गेंदबाजों का दिखेगा जलवा, जानें कैसा खेलेगी बरसापारा की पिच?

Updated on 05-04-2023 09:02 PM
गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 8वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला-पहला मैच जीतकर गुवाहाटी आ रही हैं। इसका मतलब संजू सैमसन और शिखर धवन की टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मैदान में उतरेगी। राजस्थान और पंजाब यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पकड़ और कसना चाहेगी। ऐसे में मैच टक्कर का हो सकता है। तो आइये इसी के साथ जानते हैं कि शाम को होने वाले इस मुकाबले में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट:

गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच का मिजाज अभी तक सपाट ही रहा है, जहां गेंदबाजों की जमकर धुनाई होती है। बल्लेबाज यहां पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलने से नहीं चूकेंगे। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करते हुए विशाल टारगेट रखना चाहेगी।

वेदर रिपोर्ट

गुवाहाटी के अगर मौसम की बात करें तो, आज यानी 5 अप्रैल को गुवाहाटी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री होने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री। ह्यूमिडिटी 76 प्रतिशत तक हो सकती है। जबकि 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। हालांकि बारिश के आसार लगभग ना के बराबर है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाला मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकता है।
मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरनसिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋषि धवन, अथर्व ताइडे, राज बाजवा, शिवम सिंह

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रेयान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.