भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बैटिंग या बॉलिंग, किसका चलेगा सिक्का, जानें कैसी है चेन्नई की पिच

Updated on 07-10-2023 02:38 PM
चेन्नई: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया के साथ है। दोनों टीमें इस मैच के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर उतरेगी। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह पहले ही मैच जीत हासिल कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करें। विश्व कप से ठीक पहले दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली थी, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी। हालांकि विश्व कप में दोनों ही टीमें अब नई शुरुआत साथ मैदान पर उतरेगी। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं कैसी चेन्नई की पिच रिपोर्ट।

पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। यहां की पिच काफी संतुलित माना जाता है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को इससे मदद मिलती है। विकेट की बात करें तो यह सूखे रहने की उम्मीद है और स्पिनरों को यहां काफी मदद मिलता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है विकेट थोड़ी धीमी हो जाती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना काफी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद बल्लेबाजी करना होता है। इस मैदान पर वनडे मुकाबले के रिकॉर्ड को देखें तो कुल 22 मैच खेले गए हैं। वहीं टीम इंडिया को यहां पर 7 मुकाबलों में जीत मिली है और इतने ही मैच में टीम हारी है।

कितने बजे से शुरू होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का पहला मुकाबला रविवार, 8 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह पांचवां मुकाबला होगा। मैच के लिए टॉस का समय 1 बजकर 30 मिनट का है जबकि खेल दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.