पंजाब और लखनऊ में जंग, जानिए कैसा है हेड टु हेड रिकॉर्ड और क्या हो सकती है प्लेइंग-11

Updated on 27-04-2023 08:26 PM
मोहाली: पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों ने सात में से चार मैच जीते हैं और कठिन होती जा रही प्लेआफ की दौड़ में अब हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है। लखनऊ की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श नहीं रही है और शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बाद कप्तान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है।
पंजाब vs लखनऊ हेड टु हेड रिकॉर्ड
  • पंजाब: एक जीता
  • लखनऊ: एक जीता
  • कुल दो बार भिड़ंत हुई है

वुड तीन मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं। दूसरी ओर पंजाब किंग्स पिछले दो मैच हारने के बाद वापसी की कोशिश में होगी। नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं। पंजाब ने अपनी गलतियों से कुछ मैच गंवाए हैं लेकिन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

शीर्षक्रम पर प्रभसिमरन सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को टिककर खेलना होगा जबकि लियाम लिविंगस्टोन अभी तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं। कार्यवाहक कप्तान सैम करन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे। अर्शदीप सिंह नयी और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहे हैं। टीम को अब कैगिसो रबाडा और नाथन एलिस में से एक को चुनना होगा जो आसान नहीं है।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, आवेश खान और जयदेव उनादकट / अमित मिश्रा।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैट शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस / सिकंदर रजा, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.