BCCI ने नीलामी में नीरज चोपड़ा का वह भाला डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था

Updated on 03-09-2022 05:33 PM
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था. टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की थी, तो नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी को एक भाला तोहफे में दिया था.

खास बात यह है कि नीलामी में नीरज चोपड़ा का वह भाला भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था. बोर्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उस अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई ने नीरज के भाले पर बोली लगाई थी. इसके अलावा भी कुछ और वस्तुओं पर बोली लगाई. नमामि गंगे एक नेक काम है और बोर्ड के पदाधिकारियों को लगा कि देश के प्रमुख खेल संगठनों में से एक होने के नाते यह देश के प्रति हमारा कर्तव्य है.'

कोराना महामारी को लेकर भी बोर्ड ने की थी मदद

बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के दौरान भी 'पीएम केयर्स फंड' में 51 करोड़ रुपए दिए थे. बोर्ड ने चोपड़ा के भाले के अलावा भारतीय पैरालम्पिक दल के हस्ताक्षर वाला अंगवस्त्र भी एक करोड़ रुपये में खरीदा था. चोपड़ा का भाला ई-नीलामी में सबसे महंगा बिका, जबकि भवानी देवी की तलवार सवा करोड़ रुपये में और पैरालम्पिक चैम्पियन सुमित अंतिल का भाला एक करोड़ 20 हजार रुपये में बिका. लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने 91 लाख रुपये में बिके.

1348 चीजों की हुई थी ई-नीलामी

यह नीलामी सितंबर-अक्टूबर 2021 में हुई थी. उस दौरान भाले समेत कई चीजों की ई-नीलामी की गई, जिनसे मिली रकम 'नमामि गंगे कार्यक्रम' को गई. उस ई-नीलामी में कुल 1348 स्मृति चिह्न बिके, जिनमें खेलों से जुड़े सामान भी थे. इनके लिए 8600 बोलियां लगाई गईं. नीरज चोपड़ा ने हाल ही में वह भाला लुसाने स्थित ओलंपिक संग्रहालय में दिया है, जिससे उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था.

नीरज चोपड़ा काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले महीने नीरज चोपड़ा ने89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग मीट का टाइटल जीता था.. नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस खिताबी जीत के साथ ही नीरज ने सात एवं आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी जगह बना ली थी. उससे पहले नीरज ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर जीतने में भी सफल रहे थे.

चोट के चलते CWG गेम्स में नहीं लिया हिस्सा

विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान ही नीरज को ग्रोइन इंजरी हो गई थी. इसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार-पांच हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया था. नीरज इंजरी से उबरने के लिए जर्मनी में रिहैबिलिटेशन  के दौर से गुजरे जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.