विश्व चैंपियन बनने पर BCCI ने भारतीय अंडर 19 महिला टीम के लिए खोला खजाना, मिलेगी करोड़ों की रकम

Updated on 30-01-2023 06:19 PM
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के पहले ही संस्करण में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। पुरस्कार की घोषणा के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'अंडर19 विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, क्योंकि हमारी युवा क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है। युवा खिलाड़ियों ने बिना डरे अपने साहस का परिचय दिया है।'
जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत में महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है और विश्व कप जीत ने महिला क्रिकेट के कद को कई पायदान ऊपर बढ़ाया दिया है। मुझे पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'
    शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार फील्डिंग के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट कर दिया। तेज गेंदबाज तीतस साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली। उन्होंने दो-दो विकेट लिए। जबकि शेफाली, बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया।

    इसके बाद 69 रनों का पीछा करते हुए धीमी पिच और सहायक स्पिनरों पर भारत ने पहले चार ओवरों में शेफाली और श्वेता सहरावत को खो दिया, लेकिन सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा 14 ओवर में पूरा किया और भारत को महिला क्रिकेट में उसका पहला विश्व कप खिताब दिलाया।

    शाह ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा। उन्होंने कहा, मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमारे साथ जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह बड़ी उपलब्धि निश्चित रूप से जश्न की मांग करती है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.