BCCI सचिव जय शाह ने कहा- फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होगा टूर्नामेंट

Updated on 11-12-2023 01:56 PM

विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन भारत के किसी एक राज्य में ही होगा और टूर्नामेंट फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। BCCI सचिव जय शाह ने शनिवार को मुंबई में WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) ऑक्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, यह तय हो गया है कि हम फरवरी में टूर्नामेंट कराएंगे। यह महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकता है।

लॉजिस्टिक्स की वजह से लिया फैसला
शाह ने प्रेस से कहा, जहां तक आयोजन स्थल का सवाल है, यह केवल एक राज्य में आयोजित किया जाएगा ताकि टूर्नामेंट सूचारु रूप से हो। इस बार हमारे लिए लॉजिस्टिक्स बहुत महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में हम वेन्यू बढ़ा सकते हैं।

कर्नाटक, यूपी या गुजरात में हो सकता है टूर्नामेंट
शाह ने कहा कि, टूर्नामेंट कर्नाटक या उत्तर प्रदेश में कर सकते हैं। हमारे पास बहुत सारे वेन्यू हैं, यहां तक कि गुजरात में भी, जहां हमारे पास अहमदाबाद, राजकोट हैं और कुछ वर्षों के बाद बड़ौदा अपना स्टेडियम बना सकता है। मूल रूप से, फैसला फ्रेंचाइजी और BCCI मिल कर लेगा। हम एक साथ बैठेंगे और फैसला करेंगे। हम आपको बताएंगे। टूर्नामेंट यह एक राज्य में होगा, यह निश्चित है।

पिछले सीजन सिर्फ मुंबई में ही हुए थे सभी मैच
WPL के पहले सीजन के सभी 22 मैच मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम पर ही खेले गए थे। टूर्नामेंट का फाइनल ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ था।

डोमेस्टिक क्रिकेट की वजह से एक राज्य में मैच
शाह ने कहा कि, भारत के डोमेस्टिक मैचों के चलते हमे एक राज्य में टूर्नामेंट आयोजित कराना पड़ रहा है। हम नहीं चाहते कि WPL एक ही शहर में हो, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी मैच शेड्यूल के मुताबिक होते है, जिस वजह से ग्राउंड मिल नहीं पाते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.