नए कोच के लिए जल्द विज्ञापन जारी करेगा BCCI : जय शाह ने कहा-द्रविड़ चाहें तो अप्लाई कर सकते हैं

Updated on 10-05-2024 12:36 PM

टीम इंडिया को जल्द ही नया हेड कोच मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही नए कोच के लिए आवेदन मंगाएगा। इसका खुलासा BCCI सचिव जय शाह ने किया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जय शाह ने बुधवार को मुंबई में कहा कि बोर्ड जल्द ही टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है।

मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में पूरा होने जा रहा है। जय शाह ने कहा, राहुल का कार्यकाल केवल जून तक है। इसलिए यदि वह अप्लाई करना चाहते हैं, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

लंबे कार्यकाल के लिए नियुक्त होगा नया कोच
शाह ने आगे कहा, कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य, जैसे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कोच का सिलेक्शन नए कोच के परामर्श के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम यह तय नहीं कर सकते कि नया कोच भारतीय होगा या विदेशी। शाह ने पुष्टि की कि नए कोच को लंबे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाएगा और वह शुरुआती तीन साल की अवधि के लिए काम करेगा।

द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए
फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। BCCI ने पिछले साल नवंबर में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद बोर्ड और द्रविड़ की बातचीत हुई और यह तय हुआ कि द्रविड़ कम से कम टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम से जुड़े रहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिकी की मेजबानी में होना है। राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे।

द्रविड़ सहित पूरे भारतीय कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बढ़ाया गया था। जिसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं।

द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने एशिया कप जीता
द्रविड़ के दो साल के कार्यकाल में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच जीते। वहीं, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप अपने नाम किया। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.