चॉकलेट खाते हैं तो हो जाएं सावधान, मुश्किल में पड़ सकती है जिंदगी

Updated on 31-12-2022 05:14 PM
नई दिल्ली: अगर आप चॉकलेट (Chocolate) के शौकीन हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। चॉकलेट बनाने वाली कंपनी Hershey पर अमेरिका में एक मुकदमा ठोका गया है। आरोप है कि कंपनी के प्रॉडक्ट्स में खतरनाक मेटल पाए गए हैं। एक ग्राहक ने कंपनी को अदालत में घसीटा है। उसका दावा है कि कंपनी के चॉकलेट बार में सीसा (lead) और कैडमियम (cadmium) की मात्रा पाई गई है। इस तरह के हैवी मेटल से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनसे किडनी और ब्रेन की गंभीर बीमारी हो सकती है। कुछ साल पहले भारत में मैगी में भी सीसा का मात्रा पाई गई थी और इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। भारत में Hershey के चॉकलेट सीरप काफी लोकप्रिय हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टोफर लजाजारो नाम के एक व्यक्ति ने Hershey पर मुकदमा किया है। उसका कहना है कि कंपनी अपनी चॉकलेट बार में सीसे और कैडमियम की मात्रा के बारे में ग्राहकों को सही जानकारी नहीं देती है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस बात से वाकिफ होते तो कभी भी कंपनी के प्रॉडक्ट्स नहीं खरीदते। इस बारे में Hershey ने तत्काल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कुछ स्टडीज में दावा किया गया है कि डार्क चॉकलेट में शुगर की कम मात्रा रहती है और यह एंटीऑक्सिडेंट्स का काम करती है। इससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

50 लाख डॉलर का हर्जाना

लेकिन Hershey के खिलाफ दायर मुकदमे में अमेरिकी की मैगजीन Consumer Reports की एक स्टडी का हवाला दिया गया है। इसमें 28 तरह की डार्क चॉकलेट बार में सीसे और कैडमियम की मात्रा का अध्ययन किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि इनमें से 23 में मेटल की मात्रा जरूरत से ज्यादा है। इनमें Hershey, Godiva और Lindt ब्रांड के चॉकलेट शामिल हैं। रोजाना इस तरह की केवल एक औंस यानी 28 ग्राम चॉकलेट खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।

न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट में दायर इस मुकदमे में लजाजारो ने आरोप लगाया है कि अगर उन्हें पता होता कि चॉकलेट में सीसा और कैडमियम है तो वह कभी भी इन कंपनियों के प्रॉडक्ट नहीं खरीदते। Hershey ने पिछले साल जून में लो शुगर ट्रीट मेकर Lily's को खरीदा था। लजाजारो का कहना है कि ग्राहक कंपनियों से उनके इनग्रेडिएंट के बारे में सच बोलने की उम्मीद करते हैं लेकिन कंपनियां उन्हें गुमराह करती हैं। उन्होंने कंपनी से 50 लाख डॉलर का हर्जाना मांगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.