दिल्ली हो या UP-बिहार, गर्मी में सब तप रहे! बारिश कब तक होगी? IMD ने बताया

Updated on 23-05-2023 07:14 PM
IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक गर्मी से परेशान हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एमपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी लू का प्रकोप जारी है। दिल्‍ली में कई जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। सोमवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा। आज (23 मई 2023) भी प्रचंड गर्मी का दौर चलेगा। हालांकि, मंगलवार रात तक मौसम बदलने लगेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता गर्मी से राहत दिलाएगी। बुधवार से दिल्‍ली, यूपी, राजस्थान समेत कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। IMD ने बिहार में बारिश के अलावा ओलावृष्टि को लेकर 'येलो' अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 मई को 10 जिलों में आंधी, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। IMD ने वहां के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आज के मौसम पर सभी अपडेट्स देखिए।

दिल्‍ली में दो जगह 45°C के पार पहुंचा तापमान

गर्मी से राजधानी दिल्‍ली के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सोमवार को सफदरजंग बेस स्‍टेशन पर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज हुआ। मतलब 22 मई का दिन साल का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दिल्‍ली के पांच वेदर स्‍टेशन लू की चपेट में रहे। नजफगढ़ और CWG गांव में स्‍पोर्ट्स कॉम्‍पलेक्‍स सबसे गर्म रहे जहां पारा 46.2 डिग्री तक पहुंच गया। आज भी दिल्‍ली में पारा 45 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।

दिल्‍ली-NCR में बारिश कब होगी

दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में बुधवार से मौसम में सुधार का अनुमान है। बुधवार और गुरुवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे पहुंचने के आसार हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, न्‍यूनतम तापमान 24-25 डिग्री तक जा सकता है।

चिलचिलाती गर्मी ने दिल्ली को झुलसाया, पावर ग्रिड पर बढ़ा दबाव

दिल्ली में लोगों को चिलचिलाती हुई भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की मांग बढ़ने से पावर ग्रिड पर भी दबाव काफी बढ़ गया। सोमवार दोपहर बिजली की डिमांड बढ़कर 6,532 मेगावाट हो गई, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है।

IMD ने सोमवार शाम 5 बजे सबसे गर्म रहे 10 शहरों की सूची जारी की। 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्‍थान का चुरू 45.7 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर तपा। दिल्‍ली-रिज में भी 44.9°C तापमान रहा। टॉप 10 में दिल्‍ली के तीन स्‍टेशन रहे।

यूपी: प्रचंड गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से जबरदस्त गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से एक-दो दिन बाद कई हिस्सों में आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। उसके बाद, अगले पांच दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों के अंदर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

बिहार में ‘येलो अलर्ट’ जारी, 26 मई तक बारिश का अनुमान

बिहार को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, 26 मई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में दस जिलों के लिए 'येलो अलर्ट'

हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 23-24 मई को आंधी आने, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है। IMD ने के राज्य के 10 जिलों में इसके लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली चमकने को लेकर 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होगी।

IMD के कलर कोड का क्‍या मतलब

मौसम विभाग चेतावनी के लिए चार कलर कोड - हरा (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है।

राजस्थान में लू का प्रकोप, कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कुछ संभागों में सोमवार से बुधवार तक बारिश का अनुमान जताया है। जयपुर और भरतपुर संभाग में सोमवार से बुधवार तक बारिश होगी। अधिकारियों ने कहा कि जयपुर और भरतपुर के साथ अजमेर में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है, जबकि बुधवार को जयपुर, कोटा और अजमेर के साथ कोटा संभाग में भी बारिश हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.