तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालूओं ने किया हमला...

Updated on 15-05-2023 08:53 PM

कवर्धा । जिले के भोरमदेव अभ्यारण क्षेत्र के करियाआमा गांव के पास जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर दो भालू ने हमला कर दिया।

ग्रामीण की आवाज सुनकर अन्य साथियों ने भालूओं से ग्रामीण को बचाया। भालुओं के हमला से ग्रामीण पंचराम बैगा बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीण के सिर, हाथ- पैर में गंभीर जख्म आई है।

अन्य साथियों ने ग्रामीण को कंधे में उठाकर पहले जंगल से बहार निकले और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पहुंची और घायल व्यक्ति को कवर्धा जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली और वन अधिनियम के तहत घायल को तत्काल सहायता राशि दिया गया एवं इलाज के उपरांत मिलने वाली 50 हजार रुपए की राशि को संबंध में घायल के परिजनों को बताया।

वन मंडल अधिकारी चुड़ांमणी सिंह ने बताया की भोरमदेव अभ्यारण के करियाआमा गांव के पास जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण घायल हो गया है।

वनकर्मी घायल से मिलने अस्पताल गया था और मुआवजा के संबंध में घायल के परिजनों को अवगत कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.