घर से निकालकर कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला:काम पर नहीं आ रहा था तो पीटते लेकर आया फार्म हाउस

Updated on 15-12-2022 08:49 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में डेयरी कर्मचारी को उसके मालिक और एक अन्य ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। इससे नाराज डेयरी मालिक उसके गांव पहुंच गया और उसे पकड़कर पिटाई करते हुए डेयरी लेकर आया। लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया। परिजनों के आरोप पर पुलिस केस दर्ज कर हमलावर डेयरी संचालक और उसके दोस्त की तलाश कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला के दीनदयाल कॉलोनी में कमलेश कश्यप डेयरी चलाता है, जहां मुंगेली जिले के चकराकुंड में रहने वाले पतिराम यादव (62) काम करता था। बीते दिनों उसके घुटने में दिक्कत हुई, तब वह छुट्टी लेकर अपने घर चला गया था। काफी दिनों तक उसके काम पर नहीं आने से नाराज कमलेश अपने एक साथी को लेकर मंगलवार को उसके गांव पहुंच गया।

घर से पिटाई करते लाया डेयरी
पतिराम का इकलौता बेटा शिवशंकर यादव और परिजनों ने बताया कि कमलेश ने गांव में उसके साथ गाली-गलौच किया और फिर उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे लेकर बिलासपुर गया। डेयरी में ले जाकर उसकी पिटाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरहमी से लाठी-डंडे से पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई, तब कमलेश ने उसे इलाज कराने के बहाने सिम्स ले गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया।

बेटे से बोला डेयरी संचालक- तुम्हारे पिता की तबीयत खराब है
शिवशंकर ने बताया कि डेयरी मालिक कमलेश कश्यप ने उसे रात करीब 8 बजे फोन किया और बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सुनकर शिवशंकर अपने परिजन के साथ सिम्स पहुंचा, तब तक उसके पिता की मौत हो गई थी। गांव वालों ने बेटे को बताया कि उसके पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी हत्या हो गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, कमलेश कश्यप व उसके साथी की तलाश की जा रही है।

प्रदेश में इस तरह की और घटनाएं सामने आई थी

गरियाबंद जिले में 17 दिन पहले एक युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी। ये पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। बताया गया कि आरोपी ने अपने पिता से ज्यादा जमीन मांगी थी। मगर उसका पिता राजी नहीं हुआ। जिसके चलते युवक ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.