बीटिंग द रिट्रीट समारोह, लाल परेड के आसपास बदलेगा ट्रैफिक

Updated on 29-01-2026 11:52 AM
भोपाल, गणतंत्र दिवस समारोहों की कड़ी में 29 जनवरी 2026 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर शहर के प्रमुख हिस्सों में यातायात दबाव रहने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए नगरीय पुलिस यातायात ने ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था तय की है।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात दबाव 29 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक रोशनपुरा से कंट्रोल रूम और लिली टॉकीज तक यातायात का दबाव रहेगा। इस अवधि में इस मार्ग पर व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो और कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

पार्किंग और प्रवेश की व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीवीआईपी पासधारी वाहन सत्कार द्वार से प्रवेश करेंगे और मंच के पीछे स्थित वीआईपी पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

वहीं सामान्य दर्शक विजय द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। चार पहिया वाहनों के लिए मंच के बाएं ओर स्टैच्यू तिराहे के पास पार्किंग निर्धारित की गई है, जबकि दो पहिया वाहन डीआईजी कार्यालय के पास तय पार्किंग स्थल पर खड़े किए जा सकेंगे।

पुलिस ने की अपील नगरीय पुलिस भोपाल ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं और अन्य नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में यातायात दूरभाष नंबर 0755-2677340, 0755-2443850 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.