बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Updated on 27-05-2025 01:04 PM

बेमेतरा। मिशन शक्ति योजनांतर्गत बालिका एवं महिलाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने तथा महिलाओं को रवयं सहायता समूहों (एसएचजी) में शामिल करके उनका सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने हेतु दिनांक 26 मई 2025 परियोजना-बेमेतरा अंतर्गत वार्ड नं.15 क आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 12/1 में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत श्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओश् के तहत् जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में एवं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बेमेतरा मार्गदर्शन में इच्छुक किशोरी बालिका एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन किया गया।

जिसमें प्रशिक्षार्थियों को लैंगिक समानता के बारे में जागरूक करना और लिंग आधारित भेदभाव के हानिकारक परिणामों की जानकारी दी गई, वित्तीय साक्षरता में साइबर क्राइम से सुरक्षा हेतु डीबीटी, एटीएम, ओटीपी, डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं यूपीआई आदि ऑनलाइन वित्तीय लेनेदेन संबंधी जानकारी दी गई, साथ ही विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सेनेटरी पैड का वितरण किया गया एवं एच बी. टेस्ट भी किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के द्वारा 22 ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ ईश्वर पाटिल, जेण्डर विशेषज्ञ सेवन्तिका साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सनत साहू एवं आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.