अब मुश्किल नहीं रहा करोड़पति बनना, 15*15*15 का रूल फॉलो कर आप भी बनें अमीर
Updated on
19-02-2023 03:37 PM
नई दिल्ली : शायद ही कोई हो, जो अमीर (Rich) बनना नहीं चाहता हो। हर कोई चाहता है कि वह लखपति, करोड़पति और अरबपति बने। लेकिन बहुत से लोग इस सवाल से आगे ही नहीं बढ़ पाते कि शुरुआत कैसे करें। लोगों को लगता है कि करोड़पति (Crorepati) बनने के लिए मोटा पैसा इन्वेस्ट करना पड़ता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आप हर महीने अपनी सैलरी में से कुछ पैसा बचाकर भी करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपकी मदद करता है म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual funds SIP)। यहां निवेश करना काफी आसान है। म्यूचुअल फंड में अलग-अलग लोगों की रिस्क कैपेसिटी और अवधि के हिसाब से कई ऑप्शंस होते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपको एक साथ कोई बड़ी रकम नहीं लगानी होती है।एसआईपी की फुल फॉर्म है- सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan)। इसके जरिए निवेशक अनुशासित होकर तय अंतराल में एक निश्चित राशि निवेश कर सकता है। इससे लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। इससे निवेशक की जेब पर बोझ नहीं पड़ता है और लंबी अवधि में काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है।