अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, देखिए आज कितने हैं 10 ग्राम गोल्ड के भाव

Updated on 06-05-2024 01:09 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। आज सोने की कीमत 300 रुपये से ज्यादा बढ़ी है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव बढ़े हैं। पिछले एक महीने से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

लगातार गिर रहे दाम

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि आज सोने और चांदी के भाव बढ़े हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना-चांदी आज बढ़त के साथ खुला है। एक समय सोने के भाव लगातार बढ़त के साथ 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर तक पहुंच गए थे। इसके बाद से इसकी कीमतों में गिरावट आई है।

चांदी की वैश्विक कीमत

चांदी के वैश्विक भाव में सोमवार को इजाफा हुआ है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.74 फीसदी या 0.47 डॉलर की तेजी के साथ 27.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 26.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

सोने के वैश्विक भाव

आज यानी सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.45 फीसदी या 10.50 डॉलर की बढ़त के साथ 2,319.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय उछलकर 2,309.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी बढ़कर 81,893 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 83,320 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इसी के साथ 5 दिसंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 84,882 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी सोमवार को 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना 293 रुपये की तेजी के साथ 70,961 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सोने में आज सुबह से उछाल देखने को मिल रही है। सोना आज सुबह बढ़त के साथ खुला है। आज 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना 323 रुपये की तेजी के साथ 71,068 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.