दिवाली से पहले अतिथि शिक्षकों के मामले में झुकी सरकार

Updated on 18-10-2025 01:54 PM

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के 70 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों को राज्य सरकार ने जुलाई और अगस्त का वेतन बिना ई-अटेंडेंस के देने का फैसला किया है। इस संबंध में शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भविष्य में इसे उदाहरण न माना जाए।

चूंकि यह जानकारी सामने आई है कि सही जानकारी न होने के कारण कई स्थानों पर अतिथि शिक्षक ई-अटेंडेंस नहीं लगा पाए, इसलिए शिथिलता बरतते हुए जुलाई और अगस्त का वेतन विद्यालय में उपस्थिति के आधार पर देने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार को लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर जानकारी के अभाव और ई-अटेंडेंस की प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में होने के कारण कुछ अतिथि शिक्षक जुलाई और अगस्त 2025 में कुछ दिनों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं कर पाए हैं।

इसलिए प्रशासकीय आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे अतिथि शिक्षक, जो किसी कारणवश किसी दिन की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं कर सके हैं, उनके लिए शाला प्रभारी संबंधित शिक्षक की उपस्थिति पंजी के आधार पर सत्यापित प्रति पोर्टल 3.0 पर अपलोड करेंगे। इसके बाद उन कार्यदिवसों की एंट्री पोर्टल पर कराई जाएगी, ताकि इन दिनों का मानदेय देयक पोर्टल से जनरेट हो सके।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि ई-अटेंडेंस की कार्रवाई प्रारंभिक चरण में होने के कारण यह शिथिलता प्रदान की गई है, लेकिन इसे भविष्य के लिए उदाहरण नहीं माना जाएगा।

नियमित शिक्षकों के लिए भी ई-अटेंडेंस अनिवार्य

गुरुवार को जारी निर्देश में कहा गया था कि लोक शिक्षण संचालनालय में आयोजित प्रदेश के संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा निर्देशित किया गया था कि शासकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी लोक सेवकों (अतिथि शिक्षकों सहित) का अक्टूबर माह का वेतन ई-अटेंडेंस की रिपोर्ट के आधार पर ही आहरित किया जाएगा। जिन लोक सेवकों द्वारा निर्देशों का अब तक पालन न करते हुए ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है, ऐसे लोक सेवकों का इस माह का वेतन नहीं निकाला जाएगा।

पोर्टल 3.0 पर समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य के लॉग इन पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है कि वे जिलावार, विकासखण्डवार और विद्यालयवार लोक सेवकों की ई-अटेंडेंस की प्रतिदिवस की रिपोर्ट का देख सकें।

जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने जिलांतर्गत प्रति दिन ई-अटेंडेंस की समीक्षा करें। जिन विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की जा रही है। ऐसे विद्यालयों का सघन निरीक्षण करते हुए संदर्भित पत्रों में दिए गए निर्देशों का पालन करावें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.