IPL से पहले धोनी ने दिए नए रोल के संकेत:सोशल मीडिया पर लिखा- सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता

Updated on 05-03-2024 05:50 PM

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और IPL फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कैप्टन एमएस धोनी ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक दिलचस्प अपडेट किया।

एम एस धोनी ने इस पोस्ट में लिखा, नए सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट IPL से जुड़ी हुई है या नहीं।

CSK ने IPL की तैयारियां जारी की
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के मौजूदा सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को फ्रेंचाइजी का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो गया है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर सहित आधा दर्जन प्लेयर्स इस कैंप का हिस्सा हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड चेन्नई पहुंच चुके हैं।

हालांकि, धोनी के पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी है। धोनी कुछ दिन पहले जामनगर में साक्षी के साथ मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देखा गया था।

22 मार्च से शुरू होगा मौजूदा सीजन, पहला मैच CSK का
IPL का मौजूदा सीजन 22 मार्च से शुरू होगा। BCCI ने लीग के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्न्ई में खेला जाएगा।

धोनी गुजरात के खिलाफ IPL के पहले मैच में हो गए थे चोटिल
धोनी गुजरात के खिलाफ IPL 2023 के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।

धोनी ने 1 जून को मुंबई में कराया था ऑपरेशन
धोनी की IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। वो ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.