IPL से पहले पंत ने अलूर में खेला वॉर्म अप मैच : लीग खेलने के लिए तैयारी का हिस्सा

Updated on 21-02-2024 02:11 PM

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मंगलवार को बेंगलुरु के पास स्थित अलूर क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस मैच खेला। क्रिकेट वेबासाइट क्रिकबज के मुताबिक BCCI के सूत्र ने इसकी जानकारी दी। पंत के गेम में रिकवरी के पॉजीटिव संकेत नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद पंत ने पूरा मैच खेला है।

पंत फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। प्रैक्टिस मैच उनकी IPL की तैयारी का हिस्सा है।

IPL 2024 खेल सकते हैं पंत
BCCI और पंत IPL फ्रेंचाइजी ने संकेत दिया है कि 26 वर्षीय क्रिकेटर IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। पिछले महीने दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग कहा था कि ऋषभ पंत IPL 2024 के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह देखना होगा कि वह पूरी तरह से भाग लेंगे या नहीं। वे सब्सटीट्यूशन के रूप में भी आ सकते है। वहीं, उनके विकेटकीपिंग करने की भी संभावना कम है।

15 महीने से क्रिकेट से दूर है पंत
ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद इलाज और रिकवरी के चलते वे फील्ड से दूर रहे।

पंत की गैरमौजूदगी में 14 में से सिर्फ 5 मैच जीती थी दिल्ली
पोंटिंग बोले, 'पंत शानदार खिलाड़ी हैं। वे हमारे कप्तान हैं और पिछले साल हमने उन्हें बहुत मिस किया। वे एक्सीडेंट के बाद 12-13 महीनों से क्रिकेट से दूर हैं। मैं तो यही कहूंगा कि इस तरह के एक्सीडेंट से बच जाना ही चमत्कार है, वे तो अब क्रिकेट खेलने के लिए भी तैयार हैं।'

पोंटिंग ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि पंत जल्दी फिट हो जाएं। अगर वे पूरा टूर्नामेंट नहीं भी खेल सके तो 14 में से 10 मुकाबले तो जरूर ही खेलेंगे। फील्डिंग नहीं कर सके तो इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बैटिंग करेंगे।'

पोंटिंग ने कन्फर्म किया कि अगर पंत कप्तानी नहीं कर सके तो डेविड वॉर्नर ही टीम की कमान संभालेंगे। वॉर्नर ने पिछले सीजन में दिल्ली की कप्तानी की थी, लेकिन टीम 14 मैचों में महज 5 जीत के साथ 9वें नंबर पर रही थी।

बांग्लादेश के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर आखिरी क्रिकेट मैच खेला था। यह एक टेस्ट मैच था। इस मुकाबले के 5 दिन बाद 30 दिसंबर को पंत कार एक्सीडेंट में घायल हो गए। तब से वे रिकवरी कर रहे हैं और उनके मार्च 2024 तक पूरी तरह फिट होने की संभावनाएं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.