IPL से पहले युवा बल्लेबाज ने शतक ठोककर दिखाया जलवा, शाहरुख खान की टीम ने बदली जिंदगी

Updated on 21-12-2022 06:34 PM
रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022-2023) के मौजूदा सीजन के दूसरे राउंड के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. कई खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल का ऑक्शन (IPL 2023 Auction) 23 दिसंबर को होने जा रहा है. ऐसे में कई फ्रेंचाइजी की नजर इन खिलाड़ियों पर होगी. इस बीच उप्र के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ शतक ठोककर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है. वे आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे और कई मैच में अहम पारी खेली थी. टीम ने उन्हें टी20 लीग के मौजूदा सीजन के लिए रीटेन भी किया है. शुरुआत में उन्हें कठिन दाैर से गुजरना पड़ा था और उन्हें झाड़ू लगाने की नौकरी का ऑफर किया गया था.

मैच के पहले दिन रिंकू सिंह 58 रन बनाकर नाबाद थे. दूसरे दिन बुधवार को उप्र ने नागालैंड के खिलाफ 3 विकेट पर 400 रन से आगे खेलना शुरू किया. 25 साल के रिंकू सिंह 146 गेंद पर 127 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 13 चौका जड़ा. उप्र ने पहली पारी 4 विकेट पर 551 रन बनाकर घोषित कर दी. जवाब में लंच तक नागालैंड ने 6 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. ऐसे में उप्र की नजर यह मैच पारी से जीतने पर होगी.

पिता करते हैं सिलेंडर डिलिवरी का काम
रिंकू सिंह मूलत: अलीगढ़ के हैं. उनके पिता सिलेंडर की डिलिवरी करते हैं. रिंकू सिंह 5 भाई-बहन हैं. उनका बड़ा भाई ऑटो चलाता है जबकि दूसरा भाई कोचिंग सेंटर में काम करता है. रिंकू सिंह को शुरुआत से ही क्रिकेट के मैदान में उतरने का मन था, लेकिन पैसे की कमी आड़े आ रही थी. रिंकू ने पैसों की कमी को दूर करने के लिए भाई से नौकरी दिलाने की चर्चा की. एक जगह क्रिकेटर को झाड़ू लगाने की नौकरी मिल रही थी, क्योंकि वे अधिक पढ़े-लिखे नहीं हैं. रिंकू 9वीं में फेल हो गए थे.

2018 में सबकुछ बदला
आईपीएल 2018 रिंकू सिंह के लिए बड़ी खुशी लेकर आया. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम केकेआर ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. हालांकि चोट के चलते वे 2021 में टी20 लीग में नहीं उतर सके थे. 2022 में एक बार फिर कोलकाता ने उन्हें 55 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंद पर 42 रन बनाने में सफल रहे और उन्हें टूर्नामेंट में पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.