'रामायण' में रावण बनने से पहले यश ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, अब एक महीने मुंबई में 'राम' रणबीर कपूर संग शूटिंग
Updated on
21-04-2025 02:05 PM
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं साई पल्लवी भी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। बीते दिनों सनी देओल ने कंफर्म किया है कि वह फिल्म में भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं, वहीं अब KGF फेम यश भी 'रामायण' में रावण बनने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खास बात यह है कि शूटिंग शुरू करने से पहले यश उज्जैन पहुंचे और उन्होंने महाकाल का आशीर्वाद लिया है।
यश इस फिल्म में सिर्फ विलेन का रोल नहीं निभा रहे हैं, बल्कि वह नमित मल्होत्रा के साथ फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी कर रहे हैं। यश इसी हफ्ते फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा इस फिल्म को दो पार्ट में बना रहे हैं, जिसका पहला हिस्सा 2026 में और दूसरा हिस्सा 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के VFX पर खास ध्यान दिया जा रहा है, जिसे 7 बार ऑस्कर जीत चुकी नमित मल्होत्रा की कंपनी DNEG तैयार कर रही है।
हर नई फिल्म से पहले करते हैं भगवान की पूजा
'रामायण' के अलावा यश आगे 'टॉक्सिक' में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही उन्होंने इस फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया है और अब मुंबई में नितेश तिवारी के डायरेक्शन में 'रामायण' की शूटिंग करने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। 'रॉकिंग स्टार' यश की यह प्रथा रही है, वह हर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत मंदिर के दर्शन से करते हैं।
यश एक महीने मुंबई में करेंगे 'रामायण' की शूटिंग
सूत्रों का कहना है कि 'रामायण' भारतीय सिनेमा के पर्दे पर किसी तकनीकी चमत्कार की तरह होगा। निर्माता यश के साथ पहले शेड्यूल में शानदार सीन्स शूट करने वाले हैं, जिनमें कुछ एक्शन सीक्वेंस भी होंगे। यश करीब एक महीने तक अब सिर्फ 'रामायण' की शूटिंग करेंगे और फिर 'टॉक्सिक' के बचे हुए शूट को पूरा करेंगे।
2026 की मार्च में टॉक्सिक, दिवाली पर अक्टूबर में 'रामायण'
'रामायण' में राम और रावण यानी रणबीर कपूर और यश के बीच मुकाबले के सीन्स पर मेकर्स का खास ध्यान है। बताया जाता है कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी यश इस महाकाव्य फिल्म से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 'KGF' और 'KGF 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। यश के लिए 2026 का साल खास होने वाला है, क्योंकि एक ओर में जहां मार्च के महीने में उनकी 'टॉक्सिक' रिलीज होगी, वहीं अक्टूबर में दिवाली के मौके पर 'रामायण पार्ट 1' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा।
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' जहां पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में हिचकोले खा रही है, वहीं इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं…
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं…
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस जहां उनकी फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बुधवार को दिग्गज एक्टर की 173वीं फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक टाइटल पोस्टर…
'भाबीजी घर पर हैं!' में विभूति नारायण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए आसिफ शेख आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 42 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत…