बांग्लादेश में चुनाव से पहले विपक्ष अड़ा वोटिंग रोककर रहेंगे सत्ताधारी पार्टी की जनता को धमकी- मदद छीन लेंगे

Updated on 06-01-2024 12:50 PM

बांग्लादेश में चुनाव को एक दिन बचा है। पिछली कड़ी में आपने पढ़ा कि कैसे पूरा चुनाव प्रधानमंत्री शेख हसीना का ‘वन वुमन शो’ बनकर रह गया है। आज पढ़िए... कैसे विपक्ष के 14 दलों की चुनाव से दूरी हिंसा की वजह बन रही है। यही शेख हसीना के लिए नई मुसीबत भी है। विपक्ष की अपील पर लोग चुनाव से दूर रहे तो दुनिया में गलत संदेश जाएगा।

विपक्ष का कहना है कि चुनाव में पारदर्शिता नहीं है। ऐसे में चुनाव को चुनाव जैसा दिखाने के लिए हसीना सरकार का पूरा जोर अब वोटिंग बढ़ाने पर है। इसलिए पूरा सरकारी अमला लोगों को पोलिंग बूथ तक लाने में जुटा है।

पिछले चुनाव में 80% वोटिंग हुई
पिछली बार 80% वोट पड़े थे। चुनावी विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार 50% वोटिंग भी मुश्किल लग रही है। सत्ताधारी अवामी लीग के नेता और पूर्व मंत्री रमेशचंद्र सेन ने चेतावनी दी है कि जो लोग वोट नहीं डालेंगे, उनकी सरकारी मदद छीन ली जाएगी।

हालांकि, उनके इस बयान से पार्टी के अन्य नेता खुद को अलग कर रहे हैं, लेकिन चुनावी विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों में संदेश चला गया है। सेन बयान पर कायम हैं और सरकार मौन। दरअसल, बांग्लादेश के 1.28 करोड़ परिवारों को सरकारी आर्थिक मदद मिलती है। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

पुलिस भी कैंपेन में उतरी- घर जाकर वोट डालने को कह रही
बांग्लादेश में पहली बार जब पार्टी वर्कर्स की तरह पुलिस भी गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को वोट देने के लिए कह रही है। ढाका मेट्रोपोलिटिन पुलिस के कमिश्नर मो. हबीबुर रहमान खुद पार्षदों की बैठकें ले रहे हैं। वोटिंग बढ़ाने को कह रहे हैं।

इस पर भास्कर ने पुलिस हेडक्वार्टर में एआईजी इनामुल हक सागर से बात की। उन्होंने कहा- ‘पुलिस लोगों के घर-मोहल्लों में जाकर विश्वास दिला रही है कि वोटिंग के लिए बेखौफ होकर आएं। इसमें गलत क्या है?’

दूसरी ओर, पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के वर्कर्स लोगों को चुनाव से दूर रहने के लिए कर रहे हैं। ढाका में ऐसे ही एक कैंपेन को लीड कर रहे बीएनपी नेता जाहिर इस्लाम ने कहा- ‘किसी भी सूरत में वोटिंग नहीं होने देंगे।’ ऐसे में टकराव की आशंका बढ़ गई है।

ऐसे माहौल में हिंसा व फर्जी वोटिंग की आशंका: पूर्व चुनाव आयुक्त
विपक्ष के उग्र तेवर देखते हुए पूरे देश में सेना तैनात कर दी है। दो तटीय जिले नौसेना के हवाले कर दिए गए हैं। बांग्लादेश में चुनाव को पारदर्शी रखने के लिए ‘लोकल ऑर्ब्जवर’ बनाने की व्यवस्था है। इस बार 84 संस्थाओं से 20,773 ऑर्ब्जवर चुने गए हैं।

2008 में 1.6 लाख ऑब्जर्वर थे, तब 8.1 करोड़ वोटर थे। इस बार वोटर 11.97 करोड़ हैं और ऑब्जर्वर 8 गुणा घटा दिए गए हैं। इस बारे में पूर्व चुनाव आयुक्त ब्रिगेडियर एम. सेखावत हुसैन कहते हैं- ‘मुझे चुनाव की पारदर्शिता पर शक है।

सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी समेत 14 पार्टियां चुनाव नहीं लड़ रहीं। फिर भी उम्मीदवार पिछले चुनाव से दोगुने हैं। ये तभी संभव है, जब डमी कैंडिडेट उतारे गए हों। मुझे फर्जी वोटिंग की आशंका है। इससे हिंसा भड़क सकती है।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.