टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच के छूटने लगे हैं पसीने, सताने लगा है यह डर

Updated on 03-02-2023 07:31 PM
बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि आगामी बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चार टेस्ट मैचों में उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय स्पिनरों से निबटना होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी नौ फरवरी से नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में लगी है। मैकडोनाल्ड ने इससे पहले अपने बल्लेबाजों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें ‘स्लाइड स्पिन’ से निबटने के लिए अपने खुद के तरीके ढूंढने होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच खेलने के बजाय खुद ही अभ्यास करने को प्राथमिकता दी है।


मैकडोनाल्ड ने बुधवार को टीम के बेंगलुरू रवाना होने से पहले कहा, 'मेरा मानना है की नई गेंद अधिक स्लाइड होती है। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'यह ‘स्लाइड स्पिन’ है। पूरी संभावना है कि हमारे सलामी बल्लेबाजों को शुरू में स्पिन गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अभ्यास के दौरान इस पर विशेष गौर किया जा रहा है तथा बल्लेबाजी कोच डिवा (माइकल डि वेंटो) इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।'

    मैकडोनाल्ड ने कहा, 'सफलता की कुंजी इस तरह की गेंदबाजी को खेलने के लिए स्पष्टता होना है। यह व्यक्तिगत और परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।' ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी यहां अलूर में अभ्यास कर रही है।

    मैकडोनाल्ड ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि बल्लेबाजों की अपने तरीके को लेकर स्पष्ट राय हो। आपको वैसी ही परिस्थितियां नहीं मिलेंगी जैसी मैच में होती हैं और किसी क्रिकेट दौरे से इस तरह की जटिलताएं जुड़ी होती हैं।'

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच खेला जाना है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.