वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर का टूटा हाथ, कमिंस-स्टार्क समेत कई धुरंधर पहले से चोटिल

Updated on 16-09-2023 04:38 PM
सेंचुरियन: वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम चोट से जूझ रही है। स्टीव स्मिथ के साथ ही कैमरून ग्रीन चोटिल हैं। ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी चोट से जूझ रहे हैं। इसमें अब एक और नाम जुड़ गया है। दक्षिण अफ्रीका (SA vs AUS) के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान ट्रेविस हेड (Travis Head) को तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी की शॉर्ट गेंद पुल करने के दौरान हाथ पर लगी।


ट्रेविस हेड का टूटा हाथ

ट्रेविस हेड बाएं हाथ पर गेंद लगने के बाद कराहने लगे। फिजियो ने आकर उन्हें चेक किया और ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज मैदान छोड़कर बाहर चला गया। वह दोबार खेलने के लिए नहीं उतरे। हेड को इसके बाद स्कैन के लिए भेजा गया। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मैच के बाद कहा कि स्कैन में हेड के बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। शनिवार को आगे के स्कैन से फ्रैक्चर की गंभीरता का पता चलने की उम्मीद है।

वर्ल्ड कप से पहले टीम के लिए टेंशन

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि अभी यह बताना मुश्किल है कि वह ट्रेविस हेड वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा- अभी सिर्फ फ्रैक्चर की पुष्टि है और यह कितना समय लेगा यह बताना मुश्किल है। वर्ल्ड कप पास आ रहा और इसलिए हमारा फिंगर क्रॉस है। मैं कोई मेडिकल का व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि चोट तर्जनी उंगली से थोड़ा ऊपर लगी है। लेकिन इसे क्या कहा जाता है मैं नहीं जानता।

वापसी के बाद से धमाल मचा रहे हेड

ट्रेविस हेड को 2018 के बाद वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। 2022 में पाकिस्तान दौरे पर उनकी वापसी हुई। पहले ही मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए शतक ठोक दिया। पहले मध्यक्रम में खेलने वाले हेड उसके बाद से ओपनिंग ही कर रहे हैं। वापसी के बाद से हेड ने 16 वनडे में 61 की औसत से 791 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी शामिल हैं। ये रन हेड ने करीब 120 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसलिए वर्ल्ड कप में उनकी अहमियत काफी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.