DA पर इंतजार, उससे पहले PF को लेकर आया बड़ा फैसला

Updated on 04-01-2023 04:19 PM
नयी दिल्ली। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इंतजार अभी बरकार है, लेकिन इस बीच सरकार ने एक राहत भऱी खबर दी है। सरकार ने डीए और डीआर से पहले सामान्य भविष्य निधि यानी GPF पर अहम फैसला लेते हुए सरकार ने 7.1 फीसदी का ब्याज बरकरार रखा है। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में जीपीएफ की ब्याज दर को 7.1 फीसदी की ब्याज दर को कायम रखा है। आपको बता दें कि इससे पहले तीसरी तिमाही में भी जीपीएफ की ब्याज दरें 7.1 फीसदी रखी गई थी, जिसे इस तिमाही में भी बरकरार रखा गया है।


मंगलवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई, जिसके मुताबिक इस तिमाही यानी जनवरी से 31 मार्च तक जीपीएफ पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा। सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और इसी तरह के अन्य कोषों पर चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर को कायम रखा है। इससे पिछली यानी 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में भी जीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत थी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर कहा कि यह दर एक जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए वैध है। यह दर एक जनवरी, 2023 से लागू है।आपको बता दें कि सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली एक सुविधा है। सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन से एक निश्चित रकम जीपीएफ में डालने की सुविधा मिलती है, जिसपर उन्हें ब्याज मिलता है। रिटारयमेंट के बाद उन्हें ब्याज समेत इस रकम का भुगतान किया जाता है। इस पर आपको 80सी के तहत इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। हर तिमाही में सरकार इसकी ब्याज को संसोधित करती है। कर्मचारी को नौकरी के दौरान इससे पैसे निकालने की भी सुविधा मिलती है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे निकाल सकते हैं और फिर बाद में उसे जमा करके ब्याज कमा सकते हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.