एसआई होने का झांसा देकर युवती से दोस्ती, फिर किया ये गंदा काम...

Updated on 15-09-2023 02:39 PM

बिलासपुर। खुद को सब इंस्पेक्टर बताकर युवक ने छात्रा से दोस्ती कर ली। बाद में उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। छात्रा ने युवक को तीन हजार रुपये भी दिए। इसके बाद भी वह 57 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

युवक की हरकतों से परेशान युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर फेसबुक से विकास चंद्रा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। छात्रा ने इसे स्वीकार कर दिया।

 इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताया था। साथ ही उसने पुलिस की वर्दी के साथ खुद का फोटो भी फेसबुक पर अपलोड किया था। बातचीत के दौरान युवक ने छात्रा की तस्वीर हासिल कर ली।

इसे एडिट कर युवक अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देने लगा। उसने छात्र से 60 हजार रुपये की मांग की। युवक की धमकियों से डरी छात्रा ने तीन हजार रुपये युवक के बताए खाते में जमा कर दिए।

इसके बाद भी वह 57 हजार रुपये की मांग कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित धरमदास चन्द्रा(26) निवासी सिंघोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.