बेगम भी कम नहीं...बेशुमार दौलत की मालकिन है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

Updated on 22-04-2023 09:26 PM
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में मारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अंडरग्राउंड है। पुलिस की नजर से गायब शाइस्ता अंडरग्राउंड रहकर भी अतीक के अरबों के कारोबार को संभाल रही है। पुलिस को उसकी तलाश है, लेकिन वो अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन वो पकड़ी नहीं गई है। जानकारी के मुताबिक अतीक के जेल जाने के बाद से ही शाइस्ता पूरा कारोबार संभालती है। अतीक की मौत के बाद वो बिना किसी के नजर में आए उसका पूरा बिजनस चला रही है।


अरबों की दौलत

शाइस्ता रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी है। एसटीएफ को दिल्ली से लेकर यूपी और हरियाणा तक उसकी कई संपत्तियों की जानकारी मिली है। उसकी संपत्तियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उनके नाम पर कई कंपनियां है। उनकी अधिकांश संपत्ति प्रयागराज में है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम में उनके नाम पर कई प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है।

कई राज्यों में फैला कारोबार

शाइस्ता ने अपना कारोबार कई राज्यों में फैला रखा है। गुरुग्राम में फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अतीक की पत्नी के नाम पर है। इसके अलावा गुरुग्राम में मेसर्स जाफरी ओसोसिएटेड लिमिटेड नाम से उसका रियल स्टेट का बड़ा कारोबार है। वहीं प्रयागराज में उनके नाम पर 700 हेक्टेयर में फैली अलीना सिटी अतीक की बेगम के नाम पर है। इतनी ही नहीं सैदपुर बख्शी में बना असाद सिटी, सैदपुर रेसिडेंशियल, रावतपुर का साईं विहार, लखनपुर का आवासीय योजना अतीक के नाम पर है, जिसकी कमान शाइस्ता संभालती है।


नामी-बेनामी संपत्ति की मालकिन

साल 2019 में चुनावी हलफनामे के मुताबिक अतीक अहमद की संपत्ति 25 करोड़ रुपये थी। ये तो कागजी संपत्ती थी, इसके अलावा उसने अवैध तरीके से वसूली कर अकूत संपत्ति बनाई, जो अब उसकी बेगम संभाल रही है। पिछले दो सालों में अतीक की करीब 1169 करोड़ की संपत्ति या तो सीज हो गई या उसपर बुल्डोजर चला। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अतीक ने करीब 1200 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.