भारत का कोच बनना थकाऊ काम है...ऑस्ट्रेलिया जाते-जाते ये क्या कह गए जस्टिन लैंगर

Updated on 18-05-2024 04:37 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्ग्ज और कोच रह चुके जस्टिन लैंगर ने भारती टीम के कोच बनने पर अपना बयान दिया है। लैंगर का मानना है कि भारत का कोच बनना क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है और अगर टाइमिंग सही नहीं हो तो यह काफी थकाऊ काम हो सकता है। आईपीएल के इस सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच रहे लैंगर से कई बार पूछा गया कि क्या वह भारत का कोच बनने के इच्छुक हैं चूंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है।

लैंगर ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'यह क्रिकेट का सबसे बड़ा काम है, भारतीय टीम का मुख्य कोच बनना।' उन्होंने कहा, 'एक तो इतना अधिक क्रिकेट हो रहा है और दूसरा अपेक्षाओं का भारी दबाव। यह काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन रोमांचक भी होगा।' उन्होंने कहा, 'इसके लिए टाइमिंग सही रहने की जरूरत है। मैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ करीब चार साल था। ये काफी थकाऊ काम है।'
आईपीएल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ घरेलू टूर्नामेंट है- लैंगर
उन्हेंने कहा, 'राहुल द्रविड़ भी यही कहेंगे और रवि शास्त्री भी यही कहेंगे। भारतीय टीम के लिए जीतने का दबाव बहुत ज्यादा है। उम्मीद है कि जो भी अगला कोच होगा, वह इसे लेकर काफी रोमांचित होगा।' लैंगर ने आईपीएल के दबाव की तुलना विश्व कप से करते हुए कहा कि यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ घरेलू लीग है।

उन्होंने कहा, 'यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ घरेलू टूर्नामेंट है। इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इतने अच्छे खिलाड़ी और टीमें हैं। प्रदर्शन का भारी दबाव रहता है। यह विश्व कप की तरह है और दबाव भी वैसा ही रहता है। मुझे आईपीएल इतना पसंद है कि अब घर जाते हुए बुरा लग रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.