धमतरी : जिले में राजस्व प्रकरणों का हो रहा तेजी से निराकरण

Updated on 22-03-2023 10:06 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजस्व के सभी प्रकार के लंबित मामलों को तेजी से निराकरण करने के निर्देश उपरांत कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी की लगातार मॉनिटरिंग और निर्देशों के बाद जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण लगातार जारी है। कलेक्टर के लगातार मॉनिटरिंग से लंबे समय के बाद जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की संख्या तेजी से कम हुई है। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने समय-समय पर राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर नए दर्ज होने वाले प्रकरणों को मिलाकर शेष बचे लंबित प्रकरणों की संख्या को जल्द से जल्द कम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने राजस्व अधिकारियो को नए एवं लंबित राजस्व प्रकरणों का शत्-प्रतिशत् निराकरण का लक्ष्य दिया है।

12 हजार 626 राजस्व प्रकरणों में से 10 हजार प्रकरणों का निराकरण एवं ई-कोर्ट में दर्ज 49 हजार 866 प्रकरणों में से 47 हजार 127 प्रकरणों का निराकरण

राज्य में राजस्व प्रकरणों का निराकरण मुख्यमंत्री की मंशा और राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसको लेकर शासन द्वारा समय-समय पर निरंतर निर्देश जारी होते हैं। माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुरूप अपेक्षा अनुरूप प्रगति लाने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का कलेक्टर द्वारा नियमित समीक्षा से तेजी से निराकरण हो रहा है। जिलेवार राजस्व प्रकरणों जैसे-अविवादित नामान्तरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, भूमि आबंटन तथा व्यपवर्तन के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। 12 हजार 626 दर्ज राजस्व प्रकरणो में से अब तक 10 हजार 10 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, वहीं ई-कोर्ट में दर्ज 49 हजार 866 प्रकरणो में से 47 हजार 127 प्रकरणों का निराकरण अब तक किया जा चुका है। राजस्व न्यायालय में दर्ज 9 हजार 433 अविवादित नामान्तरण के प्रकरणों में से अब तक 7 हजार 443 प्रकरण निराकृत एवं 1 हजार 990 प्रकरण लंबित, दर्ज 799 अविवादित खाता विभाजन में से अब तक 617 प्रकरण निराकृत एवं 182 प्रकरण लंबित, दर्ज 1 हजार 64 विवादित नामांतरण में से अब तक 853 प्रकरण निराकृत एवं 211 प्रकरण लंबित, दर्ज 391 विवादित खाता विभाजन में से अब तक 326 प्रकरण निराकृत एवं 65 प्रकरण लंबित, दर्ज 639 सीमांकन में से 495 प्रकरण निराकृत 144 प्रकरण लंबित, दर्ज 225 व्यपवर्तन के प्रकरण में से अब तक 209 प्रकरण निराकृत, 16 प्रकरण लंबित तथा दर्ज 75 वृक्ष कटाई के प्रकरण में से 67 प्रकरण निराकृत 8 प्रकरण लंबित है, तो वहीं ई-कोर्ट में दर्ज 49 हजार 866 प्रकरणो में से 47 हजार 127 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है मात्र 2 हजार 739 प्रकरण लंबित है।

नवीन तहसील एवं उप तहसील के संचालन से आई प्रशासनिक कसावट

धमतरी जिला में पूर्व में 4 तहसील धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी तहसील संचालित थे। आम जनता की सुविधा और राजस्व प्रकरणों एवं अन्य शासकीय योजनाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक कसावट की दृष्टिकोण से 3 नवीन तहसील भखारा, कुकरेल एवं बेलरगांव तथा 2 उप तहसील करेली बड़ी एवं सिर्री का गठन कर अधिकारियों की नियुक्ति उपरांत न्यायालय के संचालन से राजस्व प्रकरण के निराकरण में तेजी आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.