बेमेतरा : कुंजीलाल को मिला बैटरी चलित ट्रायसायकल

Updated on 01-02-2023 10:19 PM

ट्रायसायकल मिलने से आवागमन हुआ आसान

बेमेतरा 01 फरवरी 2023

दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में वृद्धि तथा आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा मोटराइज्ड ट्रायसायकल (बैटरी चलित) योजना चलाई जा रही है। यह योजना राज्य के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समावेशीकरण के साथ सामाजिक न्याय हेतु मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा जिले के कलेक्टर ने दिव्यांग कुंजीलाल को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर उसकी राह आसान की है। बेमेतरा के अग्रसेन वार्ड निवासी दिव्यांग कुंजीलाल ने बीते दिनों कलेक्टोरेट बेमेतरा में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बेमेतरा  : कुंजीलाल को मिला बैटरी चलित ट्रायसायकल,अपने चलने-फिरने में होने वाली समस्या से अवगत कराया और बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की। कलेक्टर ने दिव्यांग कुंजीलाल की समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए तत्काल उसे बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने कुंजीलाल को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया। कलेक्टर के त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के फलस्वरूप तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से कुंजीलाल के चेहरे में मुस्कुराहट आई। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए शासन-प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया। आवेदन देने के पश्चात् शीघ्र बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर कुंजीलाल ने कहा कि अब वह कहीं भी आना-जाना कर सकता हूं। अब उसे जरूरी कामों के लिए आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.