बेमेतरा : स्वयंसेवक एवं महिलाओं को मशरूम उत्पादन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 20-03-2023 09:44 PM

राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर 2022-23 के तहत ग्राम चारभाठा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया बेमेतरा के तत्वाधान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से आए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार लाखपाले (पादप रोग विभाग) के द्वारा ग्राम की महिलाओं एवं स्वयंसेवकों को मशरूम उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम. पी. ठाकुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. असित कुमार सम्मिलित हुए। साथ ही साथ कार्यक्रम में अन्य ग्रामीण, कृषि महाविद्यालय के 50 राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के साथ डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. सरिता शर्मा एवं डॉ. नूतन सिंह उपस्थित थे।
समा.क्र.57/फोटो संलग्न


जनचौपाल में कलेक्टर हुए आम नागरिकों की समस्याओं से रु-ब-रु
मांग एवं शिकायत से संबंधित 46 आवेदन मिले

बेमेतरा 20 मार्च 2023-जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिए। जनचौपाल में मांग एवं शिकायत से संबंधित लगभग 46 आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल में आये तहसील नवागढ़ के ग्राम कुंआ निवासी नूतन साहू ने छ.ग. शासन द्वारा संचालित प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने, तहसील बेरला के ग्राम हसदा निवासी केशवकुमार साहू ने अपने लगानी भूमि के सामने घास भूमि में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के संबंध में शिकायत की। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम परसदा के ग्रामवासियों ने पक्षी विहार के जमीन में गांव के एक व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा कर धान, गेंहूं एवं चना की खेती करने के संबंध में शिकायत किए। तहसील बेरला के ग्राम खर्रा निवासी देवेन्द्र वर्मा ने खाद बीज के लिए अल्पकालिन ऋण प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील देवकर के ग्राम पंचायत खुरुसबोड़ के पूर्व सरपंच तिलक मनहरे ने खुरुसबोड़ से कोहकाबोड़ तक पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल की जांच एवं शिकायत के संबंध में आवेदन दिया। विकासखण्ड बेरला के ग्राम सांकरा निवासी मनहरण साहू ने गांव के गौठान में किए गये कार्य का परिश्रमिक राशि का भुगतान करवाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम गिधवा निवासी लालू निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मित्र के रूप में किए गए कार्य का मानदेय भुगतान करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम जौंग निवासी रघुवीर क्षत्री ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो किस्त की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मुरकुटा के ग्रामवासियों ने मुक्तिधाम से अवैध कब्जा हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया।
इसी तरह शाला प्रबंधन समिति शा.पूर्व.मा. शाला बेरला ने जनचौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर अवगत कराया कि शास पूर्व माध्य शाला बेरला (हिन्दी माध्यम) में बालक शौचालय बहुत ही जर्जर स्थिति में है। जिसके कारण विद्यालय के बालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शाला प्रबंधन समिति ने शौचालय मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा जनचौपाल में नक्शा त्रुटि सुधार करने, बन्दोबस्त त्रुटि सुधार करने, आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, फसल बीमा की राशि दिलाये जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.