ग्रामीण स्वच्छता की दिशा में बेमेतरा की तैयारी

Updated on 23-06-2025 01:28 PM

बेमेतरा   भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने एवं कार्यों के आकलन के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का आयोजन जून 2025 के अंतिम सप्ताह से 15 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।

  इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण के लिए Academy of Management Studies (AMS), लखनऊ को स्वतंत्र एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है, जो देशभर के गांवों में स्वच्छता संबंधी आकलन करेगी। बेमेतरा जिले के चयनित ग्राम पंचायतों में भी यह सर्वेक्षण किया जाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में चार प्रमुख बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा –

 1. सेवा स्तरीय प्रगति

 2. गांव का प्रत्यक्ष अवलोकन

 3. स्थापित यूनिट्स का अवलोकन

 4. नागरिक फीडबैक

  इस संबंध में कलेक्टर  रणबीर शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ  टेकचंद अग्रवाल द्वारा 20 जून 2025 को बैठक आयोजित कर जिला एवं जनपद पंचायत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए जमीनी स्तर पर व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित करने, प्रचार-प्रसार, दीवार लेखन तथा नागरिकों से अधिकाधिक फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए।

  कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे SBMSSG 2025 मोबाइल ऐप डाउनलोड कर स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपना बहुमूल्य फीडबैक अवश्य दें।

 एंड्रॉइड उपयोगकर्ता इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर में SBMSSG 2025 सर्च कर डाउनलोड कर सकते हैं, अथवा निम्न लिंक के माध्यम से सीधे डाउनलोड किया जा सकता है –



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.