बेन डकेट ने की हैरी ब्रूक वाली हरकत, आईपीएल से तीन साल के लिए होंगे बैन
Updated on
25-03-2026 12:19 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदा था। उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए उन्हें आईपीएल से हटने का फैसला किया है। उन्होंने इस फैसले को मुश्किल बताया, लेकिन कहा कि उनके करियर के लिए यह सही चुनाव था। बेन डकेट 2026 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
बेन डकेट पर आईपीएल में खेलने पर बैन लगेगा
बेन डकेट के हटने का मतलब है कि वह 2029 तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 से पहले घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जो बिना किसी सही कारण के नीलामी में खरीदे जाने के बाद बाहर हो जाता है, उसे दो सीजन का बैन झेलना पड़ेगा। पिछले सीजन से पहले इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक ने ऑक्शन के बाद नाम वापस ले लिया था। उन्हें 2027 सीजन तक बैन कर दिया गया था।
डकेट ने बताया हटना आसान फैसला नहीं था
बेन डकेट ने द टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत मुश्किल फैसला था और मैं दिल्ली में सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं नहीं आ पाऊंगा। मुझे लगा कि जब मैंने खुद को ऑक्शन में रखा तो यह एक शानदार मौका होगा और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी का मुझे चुनना कमाल का था। मैं बहुत उत्साहित था। यह दुनिया का सबसे अच्छा कॉम्पिटिशन है जिसमें सबसे अच्छे खिलाड़ी होते हैं और यह एक कमाल का अनुभव होता।'उन्होंने आगे बताया- मुझे नहीं पता कि मैंआईपीएल को अलविदाकह रहा हूं या नहीं, क्योंकि मैंने इसमें कभी नहीं खेला। मेरी उम्र अभी (31) है, यह मेरे लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली को रिप्रेजेंट कर पाऊंगा। लेकिन मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और जानता हूं कि यह मेरे करियर के लिए सही फैसला है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…