बेन स्टोक्स को बाजबॉल फिर पड़ा भारी 283 पर ही सिमट गई इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया ने की गजब शुरुआत

Updated on 28-07-2023 02:59 PM
लंदन: तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के चार विकेट से इंग्लैंड को 283 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने समेट दिया। एशेज के पांचवें और अंतिम टेस्ट का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन भी बना लिए । कंगारू टीम ने एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का गंवाया जो क्रिस वोक्स की गेंद पर जैक क्राउली को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से नौ विकेट शेष रहते हुए 222 रन पीछे है। इससे पहले स्टार्क (82 रन पर चार विकेट), टॉड मर्फी (22 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (54 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 54.4 ओवर में 283 रन पर सिमट गई।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड ने मौजूदा सीरीज में उनके हक में नतीजे ना जाने के बावजूद एक बार फिर आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति अपनाई। हालांकि हैरी ब्रूक (85) को छोड़कर मेजबान टीम का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। ब्रूक ने 91 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे।

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (41), मोईन अली (34), वोक्स (36) और मार्क वुड (28) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वोक्स और वुड ने हालांकि उस समय आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की जब टीम 212 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ पहले ही एशेज अपने पास बरकरार रखना सुनिश्चित कर चुका है। अब इंग्लैंड यह टेस्ट अपने नाम कर 5 मैच की एशेज सीरीज ड्रॉ जरूर कराने का प्रयास करना चाहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.